Last Updated:
Textile City of India : अगर आप अहमदाबाद जा रहे हैं, तो इन 8 बाजारों(Best Markets in Ahmedabad) को मिस करना भारी भूल होगी! जानें क्यों अहमदाबाद को टेक्सटाइल सिटी का गौरव प्राप्त है और कहाँ मिलेगी सबसे बेहतरीन बांधनी, पटोला और चनिया-चोली. पेश है शॉपिंग के शौकीन ट्रैवलर्स के लिए एक कम्पलीट गाइड.

Why Ahmedabad is called Textile City of India: साबरमती नदी के किनारे बसा अहमदाबाद केवल अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने जीवंत कपड़ा उद्योग के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. 19वीं सदी में यहाँ पहली सूती मिल की स्थापना हुई थी, जिसके बाद देखते ही देखते यह शहर मिलों का केंद्र बन गया. इसकी तुलना ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर से की जाने लगी, क्योंकि दोनों ही जगह कपड़ा उत्पादन में अग्रणी थीं.

आपको बता दें कि अहमदाबाद को ‘Textile City of India’ कहने के पीछे यहाँ की पारंपरिक कारीगरी जैसे बांधनी, ब्लॉक प्रिंटिंग और पटोला का बड़ा हाथ रहा है. यहाँ की गलियों में आपको सदियों पुरानी कला और आधुनिक फैशन का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है. अगर आप कपड़ों के शौकीन हैं और अहमदाबाद की यात्रा पर जा रहे हैं, तो यहाँ के बाजार आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए. आइए जानते हैं शॉपिंग के वो 8 ठिकाने जहाँ जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा.

1. लाल दरवाजा मार्केट (Lal Darwaza Market)- यह अहमदाबाद का सबसे व्यस्त और लोकप्रिय बाजार है. अगर आप कम बजट में बेहतरीन शॉपिंग करना चाहते हैं, तो लाल दरवाजा से बेहतर कुछ नहीं. यहाँ पारंपरिक चनिया-चोली, साड़ियाँ और फुटवियर की भरमार रहती है. यहाँ की रौनक और मोलभाव करने का अनुभव हर ट्रैवलर के लिए यादगार होता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

2. सिंधी मार्केट (Sindhi Market)- रेवड़ी बाजार के पास स्थित सिंधी मार्केट बेडशीट, ड्रेस मटेरियल और पारंपरिक कपड़ों के लिए मशहूर है. यहाँ आपको जयपुरी और गुजराती प्रिंट का ऐसा कलेक्शन मिलेगा जो शायद ही कहीं और दिखे. यह बाजार अपनी थोक कीमतों और वेरायटी के लिए जाना जाता है.

3. ढालगरवाड़ (Dhalgarwad) अगर आप सस्ते और बढ़िया कपड़ों की तलाश में हैं, तो ढालगरवाड़ आपके लिए एकदम सही जगह है. यह बाजार पटोला साड़ियों, बांधनी प्रिंट और मंगलगीरी कॉटन के कपड़ों के लिए बहुत फेमस है. यहाँ के कपड़ों की चमक और डिजाइन देखकर आपको अहमदाबाद की असली संस्कृति की झलक मिल जाएगी.

4. लॉ गार्डन नाइट मार्केट (Law Garden Night Market)- यह अहमदाबाद का सबसे रौनक वाला बाजार है. अगर आप कच्छी कढ़ाई वाले खूबसूरत बैग, स्टाइलिश एक्सेसरीज, या नवरात्रि के लिए भारी-भरकम चनिया-चोली ढूंढ रहे हैं, तो लॉ गार्डन आपके लिए परफेक्ट जगह है. शाम के समय यहाँ की जगमगाती रोशनी और हैंडीक्राफ्ट्स का नजारा सच में देखने लायक होता है!

5. रानी नो हाजिरो (Rani no Haziro)- अहमदाबाद के पुराने शहर के बीचों-बीच स्थित यह बाजार महिलाओं के कपड़ों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहाँ आपको इकत, मशरू और अजराख जैसे बेहतरीन हैंडलूम फैब्रिक मिलेंगे. इस बाजार की बनावट ऐतिहासिक है, जो आपकी शॉपिंग को एक शाही अनुभव में बदल देती है.

6. मणिक चौक (Manek Chowk) अहमदाबाद की बात हो और मणिक चौक का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! लोग अक्सर इसे रात के लजीज खाने के लिए जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दिन के समय यह जगह कपड़ों और गहनों का बहुत बड़ा हब बन जाती है? यहाँ आपको स्थानीय कारीगरों की बेहतरीन कलाकारी और शानदार ज्वेलरी देखने को मिलेगी. यहाँ की चहल-पहल और भीड़भाड़ में आपको अहमदाबाद का असली ‘मिजाज’ और देसी रंग महसूस होगा.

7. कैलिको म्यूजियम ऑफ टेक्सटाइल (Calico Museum of Textiles); अहमदाबाद की टेक्सटाइल यात्रा तब तक अधूरी है, जब तक आप यहाँ के इतिहास को न देख लें. अगर आप कपड़ों के पीछे की कहानी और उनकी बुनावट को करीब से जानना चाहते हैं, तो कैलिको म्यूजियम आपके लिए एक मंदिर जैसा है. हालांकि यह कोई शॉपिंग मार्केट नहीं है, लेकिन यहाँ का कलेक्शन(जिसमें सदियों पुराने कपड़े और दुर्लभ कलाकृतियाँ शामिल हैं) आपको यह समझने में मदद करेगा कि आखिर कैसे अहमदाबाद ‘भारत का मैनचेस्टर’ बना. यहाँ की हर एक डिजाइन में इतिहास की एक नई कहानी छिपी है!

8. सी.जी. रोड (C.G. Road)- अगर आप पारंपरिक बाजारों से हटकर ब्रांडेड शोरूम और मॉडर्न मॉल्स में शॉपिंग करना पसंद करते हैं, तो चिमनलाल गिरधरलाल रोड यानी सी.जी. रोड आपके लिए सही जगह है. यहाँ आधुनिक फैशन और पारंपरिक गुजराती टच का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-why-ahmedabad-is-called-textile-city-of-india-top-8-shopping-places-for-travelers-best-markets-for-bandhani-traditional-fabrics-10146217.html







