Flights for Ayodhya Airport: आप आने वाली गर्मी की छुट्टियों में अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं या आने वाले दिनों में आप फ्लाइट से राम नगरी जाने वाले हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है. दरअसल, अयोध्या एयरपोर्ट पर 30 अप्रैल से नया फ्लाइट शेड्यूल लागू हो गया है. नए फ्लाइट शेड्यूल के तहत अयोध्या एयरपोर्ट से कुछ एयरलाइंस ने अपने फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिए हैं तो कुछ ने फ्लाइट में कटौती की हैं. लिहाजा, एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने आप अयोध्या का नया फ्लाइट शेड्यूल जरूर चेक कर लें.
सबसे पहले बात करते हैं एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की. 29 मार्च 2025 को खत्म हुए विंटर शेड्यूल के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या के लिए कुल छह फ्लाइट ऑपरेट करती थी. ये फ्लाइट बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली से अयोध्या के बीच ऑपरेट की जा रही थी. 30 मार्च 2025 से लागू हुए समय शेड्यूल के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस अब सिर्फ 5 फ्लाइट अयोध्या के देश के दो शहरों के बीच ऑपरेट करेगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर से अयोध्या के लिए ऑपरेट होने वाली अपनी फ्लाइट के ऑपरेशन को बंद कर दिया है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट नंबर | एयरक्राफ्ट | सेक्टर | टाइम | प्रभावी होने की तारीख |
IX 2508 | A320 | बेंगलुरु – अयोध्या | 11:35 | 30/03/2025 |
IX 2714 | A320 | अयोध्या – बेंगलुरु | 12:15 | 30/03/2025 |
IX 2725 | A320 | अयोध्या – बेंगलुरु | 12:15 | 01/04/2025 |
IX 2511 | A320 | दिल्ली – अयोध्या | 12:25 | 30/03/2025 |
IX 2513 | A320 | अयोध्या – दिल्ली | 13:00 | 30/03/2025 |
अकासा एयर ने बदला अपनी फ्लाइट का समय
अकासा एयर अयोध्या से देश के तीन प्रमुख शहरों के लिए ऑपरेट कर रही थी, इसमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का नाम शामिल है. नए फ्लाइट शेड्यूल में अकासा एयर ने इन्हीं तीनों शहरों से अपने फ्लाइट ऑपरेशन जारी रखने का फैसला किया है. हालांकि, नए शेड्यूल में कुछ फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. मसलन, मुंबई से अयोध्या आने वाली फ्लाइट का टाइम शाम को 5.05 बजे था, अब यह फ्लाइट सुबह 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी और शाम 5:45 बजे की जगह सुबह 11.30 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी.
अकासा एयर का नया फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट नंबर | एयरक्राफ्ट | सेक्टर | टाइम | प्रभावी होने की तारीख |
QP 1821 | B737- 8MAX | बेंगलुरु – अयोध्या | 08:20 | 31/03/2025 |
QP 1822 | B737- 8MAX | अयोध्या – बेंगलुरु | 09:00 | 31/03/2025 |
QP 1951 | B737- 8MAX | मुंबई अयोध्या | 10:30 | 30/03/2025 |
QP 1952 | B737- 8MAX | अयोध्या – मुंबई | 11:30 | 30/03/2025 |
QP 1607 | B737- 8MAX | दिल्ली – अयोध्या | 12:15 | 30/03/2025 |
QP 1608 | B737- 8MAX | अयोध्या – दिल्ली | 12:50 | 30/03/2025 |
इंडिगो का अयोध्या की तरफ बढ़ा रुझान
इंडिगो ने 2025 के अपने समर शेड्यूल में अयोध्या को लेकर अपना रुझान जाहिर किया है. अभी तक इंडिगो अयोध्या एयरपोर्ट से अहमदाबाद, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई के लिए कुल 10 फ्लाइट ऑपरेट कर रही थी. नए समर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु से अयोध्या के लिए एक नई फ्लाइट शुरू की है. बेंगलुरु से अयोध्या के बीच इस फ्लाइट का ऑपरेशन 30 मार्च से शुरू हो गया है. इसके अलावा, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद से अयोध्या के बीच इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन जारी रहेंगे.
इंडिगो का नया फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट नंबर | एयरक्राफ्ट | सेक्टर | टाइम | प्रभावी होने की तारीख |
6E 934 | A321 | बेंगलुरु – अयोध्या | 09:05 | 30/03/2025 |
6E 926 | A321 | अयोध्या – बेंगलुरु | 09:35 | 30/03/2025 |
6E 6687 | A320N | अहमदाबाद – अयोध्या | 10:00 | 01/04/2025 |
6E 6109 | A320N | अयोध्या – अहमदाबाद | 10:35 | 01/04/2025 |
6E 6195 | A320N | हैदराबाद – अयोध्या | 14:00 | 30/03/2025 |
6E 6196 | A320N | अयोध्या – हैदराबाद | 14:40 | 30/03/2025 |
6E 2701 | A320N | दिल्ली – अयोध्या | 14:50 | 30/03/2025 |
6E 2702 | A320N | अयोध्या – दिल्ली | 15:25 | 30/03/2025 |
6E 6477 | A320N | हैदराबाद – अयोध्या | 16:15 | 30/03/2025 |
6E 6478 | A320N | अयोध्या – हैदराबाद | 16:55 | 30/03/2025 |
6E 5116 | A321 | मुंबई – अयोध्या | 16:45 | 30/03/2025 |
6E 5117 | A321 | अयोध्या – मुंबई | 17:15 | 30/03/2025 |
स्पाइस जेट ने बंद की मुंबई से अयोध्या की फ्लाइट
स्पाइस जेट एयरलाइंस ने अयोध्या से अपनी दो फ्लाइट बढ़ाई जरूर हैं, लेकिन उसने मुंबई से अयोध्या के बीच ऑपरेट होने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया था. अभी तक स्पाइस जेट एयरलाइंस अयोध्या एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद के बीच फ्लाइट ऑपरेट कर रही थी. स्पाइस जेट ने समर शेड्यूल के तहत बेंगलुरु से अयोध्या के बीच नई फ्लाइट शुरू की है. स्पाइस जेट अब दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट ऑपरेट करेगी. स्पाइस जेट का नया समर शेड्यूल 30 मार्च से लागू हो गया है.
स्पाइस जेट का नया फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट नंबर | एयरक्राफ्ट | सेक्टर | टाइम | प्रभावी होने की तारीख |
SG 511 | B737-8 | अहमदाबाद – अयोध्या | 07:30 | 30/03/2025 |
SG 512 | B737-8 | अयोध्या – अहमदाबाद | 08:05 | 30/03/2025 |
SG 2950 | B737-8 | दिल्ली – अयोध्या | 07:35 | 30/03/2025 |
SG 2951 | B737-8 | अयोध्या – दिल्ली | 08:00 | 30/03/2025 |
SG 324 | B737-8 | हैदराबाद – अयोध्या | 10:40 | 30/03/2025 |
SG 325 | B737-8 | अयोध्या – हैदराबाद | 17:05 | 30/03/2025 |
SG 327 | B737-8 | अयोध्या – बेंगलुरु | 11:20 | 30/03/2025 |
SG 328 | B737-8 | बेंगलुरु – अयोध्या | 16:30 | 30/03/2025 |
SG 472 | B737-7 | अयोध्या – दिल्ली | 16:45 | 30/03/2025 |
SG 471 | B737-7 | दिल्ली – अयोध्या | 16:10 | 30/03/2025 |
एलायंस एयर ने बंद किए अयोध्या से अपने ऑपरेशन
एलायंस एयर ने अयोध्या एयरपोर्ट से अपने फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिए हैं. एलायंस एयर अभी तक दिल्ली से अयोध्या के बीच अपनी दो फ्लाइट ऑपरेट कर रही थी. इसमें एक फ्लाइट दिल्ली से अयोध्या और दूसरी फ्लाइट अयोध्या से दिल्ली के बीच ऑपरेट हो रही थी. समर शेड्यूल 2025 में एलायंस एयर की अयोध्या के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ayodhya-airlines-removed-flights-from-ayodhya-indigo-spicejet-also-took-a-big-decision-know-complete-schedule-of-ramnagari-9141003.html