Home Travel इस राज्य में है भारत का दूसरा राष्ट्रपति भवन, पूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र...

इस राज्य में है भारत का दूसरा राष्ट्रपति भवन, पूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद से जुड़ा है ऐतिहास

0
5


Last Updated:

India second Rashtrapati Bhavan: सरगुजा जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें एशिया की सबसे प्राचीन नाट्यशाला और राष्ट्रपति भवन शामिल हैं. यहां राष्ट्रपति भवन का नामकरण डॉ. राजेन्द्र प्र…और पढ़ें

India second Rashtrapati Bhavan: इस राज्य में है भारत का दूसरा राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन सरगुजा 

हाइलाइट्स

  • सरगुजा में देश का दूसरा राष्ट्रपति भवन है.
  • राष्ट्रपति भवन का नाम डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के कारण हुआ.
  • सरगुजा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है.

छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें प्राचीन वास्तुकला, मूर्तिकला और ट्राइबल ट्रेडिशन शामिल हैं. सरगुजा नॉर्दन छत्तीसगढ़ में स्थित है और उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा और मध्य प्रदेश राज्यों के सीमा जिले से सटा है. इस क्षेत्र में प्रागैतिहासिक स्थल, आदिमानवों के रहने गुफाएं और प्राचीन स्मारक देखे जा सकते हैं. पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर सरगुजा में भी देखने को मिलते हैं, यहां एक ऐसा ओपन थियेटर है जिसे एशिया की सबसे प्राचीन नाट्यशाला माना जाता है. बगल के जिले सूरजपुर में देश का दूसरा राष्ट्रपति भवन है, वहीं, कला के क्षेत्र में सरगुजा के रजवार हाउस की भित्ति चित्र की कला भी बड़ी धरोहर है इस कला ने सरगुजा को देश विदेश में पहचान दिलाई है.

आप सोच रहे होंगे कि राष्ट्रपति भवन तो दिल्ली में है फिर सरगुजा में राष्ट्रपति भवन का क्या काम? तो इस खबर में जानिए कि सरगुजा में राष्ट्रपति भवन क्यों है. दरअसल, देश की आजादी के पहले डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्रता सेनानी के रूप में सरगुजा में रहे थे. अंग्रेजों से बचने के लिए सरगुजा राजपरिवार ने उन्हें एक शिक्षक के रूप में पंडोनगर में रखा था, यहां राजेन्द्र बाबू पंडो जनजाति के बच्चों और बड़ों को पढ़ाते थे समय बीता तो देश के पहले राष्ट्रपति वापस सरगुजा आये और उस घर में गए जहां वो रहा करते थे और उस दिन से उस घर को राष्ट्रपति भवन का नाम दिया गया.

कैसे पहुंचा यहां
दरअसल, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति बनने के बाद वह 1952 में सरगुजा आए और उसी स्थान पर गए जहां वो रहा करते थे. उस दिन के बाद से स्थानीय प्रशासन ने उस भवन का नाम राष्ट्रपति भवन रख दिया और इस तरह आज भी देश में दूसरा राष्ट्रपति भवन सरगुजा में मौजूद है. सरगुजा का राष्ट्रपति भवन जाने के लिए आपको अम्बिकपुर से मनेन्द्रगढ़ रोड में 18 किलोमीटर दूर सिलिफीली या ट्रेन मार्ग से कमलपुर रेलवे स्टेशन जाना होगा. कमलपुर से राष्ट्रपति भवन की दूरी महज 2 किलोमीटर और सिलफिली से 3 किलोमीटर है. रामगढ़ जाने के लिए आपको अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग में 45 किलोमीटर दूर स्थित उदयपुर जाना होगा, उदयपुर से रामगढ़ 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

homelifestyle

India second Rashtrapati Bhavan: इस राज्य में है भारत का दूसरा राष्ट्रपति भवन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-countrys-second-rashtrapati-bhavan-is-located-in-surguja-district-know-history-and-where-it-is-local18-9102619.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here