Home Travel एयरपोर्ट नहीं वाले देश: वहाँ कैसे पहुँचें और घूमें

एयरपोर्ट नहीं वाले देश: वहाँ कैसे पहुँचें और घूमें

0
0


Countries without airports : अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आपने दुनिया के बड़े-बड़े और लग्जरी एयरपोर्ट्स तो जरूर देखे होंगे. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि आज के दौर में कोई देश बिना एयरपोर्ट के भी चल सकता है? जी हां, दुनिया के नक्शे पर 5 ऐसे देश हैं जहाँ एक भी हवाई पट्टी (Runway) नहीं है. हैरान न हों, क्योंकि इन देशों में एयरपोर्ट न होना ही इनकी सबसे बड़ी खूबसूरती है. यहाँ पहुँचने के लिए आपको थोड़ा ‘देसी अंदाज’ अपनाना पड़ता है, यानी फ्लाइट से उतरकर पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के बीच से सड़क का सफर. आइए जानते हैं इन 5 अनोखे देशों के बारे में:

1. अंडोरा (Andorra): पहाड़ों की गोद में बसा स्वर्ग
फ्रांस और स्पेन के बीच पिरैनीज़ पहाड़ों में छिपा यह छोटा सा देश किसी सपने जैसा है. यहाँ एयरपोर्ट इसलिए नहीं है क्योंकि चारों तरफ ऊँची पहाड़ियाँ हैं. लेकिन यकीन मानिए, यहाँ की स्कीइंग और बर्फीले नज़ारे देखने के बाद आप एयरपोर्ट की कमी भूल जाएंगे.

कैसे पहुँचें: आप स्पेन के बार्सिलोना या फ्रांस के तुलूज एयरपोर्ट पर लैंड करें और वहाँ से 2-3 घंटे की एक प्यारी सी रोड ट्रिप एन्जॉय करते हुए यहाँ पहुँचें.

2. मोनाको (Monaco): लक्जरी का दूसरा नाम
दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश और अमीरों का अड्डा! मोनाको इतना छोटा है कि यहाँ एयरपोर्ट बनाने की जगह ही नहीं है. पर यहाँ का ग्लैमर, कैसीनो और समंदर के किनारे वाली लाइफस्टाइल आपको दीवाना बना देगी.

कैसे पहुँचें: फ्रांस के नीस (Nice) एयरपोर्ट पर उतरें. वहां से बस 40 मिनट की ड्राइव और आप सीधे लक्जरी की दुनिया में होंगे.

3. सैन मैरिनो (San Marino): इतिहास का खजाना
अगर आपको पुराने किले और ऐतिहासिक गलियां पसंद हैं, तो सैन मैरिनो आपको बहुत पसंद आएगा. यह दुनिया के सबसे पुराने देशों में से एक है और इटली के अंदर चारों तरफ से घिरा हुआ है.

कैसे पहुँचें: इटली के रिमनी (Rimini) एयरपोर्ट पर उतरें. यहाँ से मात्र 40 मिनट की टैक्सी या बस राइड आपको इस जादुई देश में ले जाएगी.

4. लिकटेंस्टीन (Liechtenstein): परीकथाओं जैसी जगह
स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसा यह देश बिल्कुल किसी ‘फेयरी टेल’ फिल्म जैसा दिखता है. ऊँचे पहाड़, पुराने महल और चारों तरफ हरियाली. यहाँ एयरपोर्ट न होना ही इसे इतना शांत और शुद्ध बनाए रखता है.

कैसे पहुँचें: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख (Zurich) एयरपोर्ट पर उतरें. वहां से ट्रेन या कार से लगभग डेढ़-दो घंटे का सफर आपको इस हसीन वादी में पहुँचा देगा.

5. वेटिकन सिटी (Vatican City): दुनिया का सबसे छोटा देश
वेटिकन सिटी के बारे में तो आपने सुना ही होगा, यह रोम (इटली) के बीचों-बीच स्थित है. यह इतना छोटा है कि यहाँ एयरपोर्ट तो दूर की बात, ठीक से दौड़ने की जगह भी कम पड़ जाए!

कैसे पहुँचें: बस रोम के फिमिसिनो एयरपोर्ट पर लैंड करें और पैदल या टैक्सी से सीधे वेटिकन की सीमा में दाखिल हो जाएं.
अगर आप यहाँ जाने का प्लान कर रहे हैं तो…
चूँकि इन देशों के पास अपना एयरपोर्ट नहीं है, इसलिए ये पड़ोसी देशों के वीजा नियमों पर चलते हैं. जैसे कि भारतीयों के लिए शेंगेन वीजा (Schengen Visa) होना जरूरी है. साथ ही, अपनी रोड ट्रिप या ट्रेन का समय पहले से चेक कर लें ताकि आप रास्ते के नज़ारों का पूरा मज़ा ले सकें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-5-countries-in-world-with-no-airport-travel-guide-how-to-reach-andorra-monaco-liechtenstein-san-marino-2-ws-ln-10126001.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here