
उदयपुर. ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल थ्रिलोफिलिया ने दिसंबर माह में घूमने के लिए देश में 25 बेस्ट शहरों की लिस्ट जारी की है. इसमें प्रदेश उदयपुर को 15वां स्थान मिला है. हालांकि, जैसलमेर को पहली, जयपुर को 12वीं और रणथंभौर को 22वीं बेहतरीन जगह बताया गया है. पोर्टल ने लिखा कि राजस्थान के सबसे दक्षिणी भाग में उदयपुर अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है. यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है.
उदयपुर वायु मार्ग, रेलवे और सड़क मार्ग के माध्यम से भारत के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. शहर के आसपास कई परस्पर जुड़ी प्राकृतिक झीलें हैं. यह शहर अपने ऐतिहासिक राजपूत युग के किलों, भव्य महलों, आकर्षक झीलों, स्थापत्य मंदिरों, संग्रहालयों, दीर्घाओं, पारंपरिक त्योहारों और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है. शहर में घूमने के लिए पिछोला झील, सिटी पैलेस, एकलिंगजी मंदिर, अमराई घाट, विंटेज कार संग्रहालय, शिल्पग्राम आदि कई जगह हैं.
इस न्यू ईयर पर शिल्पग्राम जैसे बड़े आयोजन
उदयपुर में दिसंबर माह में पर्यटन अपने पीक पर रहता है. यहां 21 से 30 दिसंबर तक 10 दिवसीय शिल्पग्राम महोत्सव का आयोजन होगा. इसमें देशभर से कलाकार और शिल्पकार शामिल होने पहुंचेंगे. इसके अलावा 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के समय देशभर से नया साल मनाने हजारों की संख्या में लोग आते हैं.
ऋषिकेश दूसरे और गोवा तीसरे नंबर पर, यहां देखें शहरों की रैंक
1 जैसलमेर, राजस्थान
2 ऋषिकेश, उत्तराखंड
3 गोवा
4 मनाली, हिमाचल प्रदेश
5 कच्छ, गुजरात
6 कुर्ग, कर्नाटक
7 कसौल, हिमाचल प्रदेश
8 जिम कोर्बेट, उत्तराखंड
9 अलेप्पी, केरल
10 पांडिचेरी
11 गोकरना, कर्नाटक
12 जयपुर, राजस्थान
13 मुन्नार, केरल
14 चिकमंगलूर, कर्नाटक
15 उदयपुर, राजस्थान
16 मैक्लोडगंज
17 ओली, उत्तराखंड
18 अंडमान एवं निकोबार
19 मेघालय
20 काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
21 अलीबाग, महाराष्ट्र
22 रणथंभौर, राजस्थान
23 डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
24 कसौली, हिमाचल प्रदेश
25 धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
FIRST PUBLISHED : December 7, 2024, 13:26 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-online-travel-portal-thrillophilia-has-released-the-list-of-25-best-cities-in-the-country-jaisalmer-is-on-top-local18-8881767.html







