Home Travel कम खर्च, ज्यादा रोमांच! नए साल पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व बना देगा...

कम खर्च, ज्यादा रोमांच! नए साल पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व बना देगा आपका ट्रिप यादगार – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

Low budget places to visit near Delhi : कम बजट में नए साल की छुट्टियां बिताने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व एक बेहतरीन विकल्प है. यहां रोमांचक टाइगर सफारी के साथ जंगल, नदियों और प्राकृतिक नजारों का अनोखा अनुभव मिलेगा, जो आपके न्यू ईयर ट्रिप को यादगार बना देगा.

पीलीभीत. नए साल की छुट्टियां बिताने को लेकर हर कोई उत्साहित है. अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ नए साल में कहीं घूमने के लिए कम बजट में शॉर्ट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यूपी का पीलीभीत आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होगा. यहां आपको तराई के भारी भरकम बाघों का दीदार तो होगा ही, वहीं पीलीभीत में आपको प्रकृति के अद्भुत नज़ारे देखने को मिलेंगे.

उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी और शारदा और देवहा नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है. इस जिले का अधिकांश हिस्सा वन व कृषि भूमि है. ऐसे में प्राकृतिक नजारे और आबोहवा के लिहाज से काफी अधिक धनी है. यही कारण है कि पीलीभीत के जंगल हमेशा से ही एक से बढ़कर एक दुर्लभ वन्यजीवों के वासस्थल रहा है. ऐसे में वन्यजीवों के दीदार और प्रकृति के नजारों के लिहाज से पीलीभीत टाइगर रिजर्व काफी मुफीद है.

शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट है पीलीभीत
अगर आप भी नए साल में कम बजट में शॉर्ट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो पीलीभीत आपके लिए अच्छी डेस्टीनेशन साबित होगा. अगर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या के आंकड़ों की बात करें तो एनटीसीए की नवीनतम गणना के अनुसार पीलीभीत में 71 से अधिक बाघ हैं. वहीं जानकारों की मानें तो असल में यह आंकड़ा 100 के भी पार है. यही कारण है कि पीलीभीत आने वाले सैलानियों को केवल बाघ के पंजों के निशान और उनकी कहानियां सुनकर निराश नहीं होना पड़ता. पीटीआर में साइटिंग का आलम यह है कि एक ही सफारी के दौरान सैलानियों के एक से भी अधिक बाघों के दीदार हो जाते हैं.

इतना करना होगा खर्च
अगर पीलीभीत में ठहरने के स्थानों की बात करें तो यहां डॉर्मेट्री से लेकर लक्ज़री रिज़ॉर्ट तक मौजूद हैं. वहीं अगर ठहरने में आने वाले खर्च की बात करें तो यह रेंज 500 रुपए से लेकर कई हजार तक जाती है. वहीं अगर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैर में आने वाले खर्च की बात करें तो यह प्रति व्यक्ति लगभग 1000 रुपए है. टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप पीटीआर की ऑफिशियल वेबसाइट www.pilibhittigerreserve.in पर जा सकते हैं.

About the Author

authorimg

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homelifestyle

कम खर्च, ज्यादा रोमांच! नए साल पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व बना देगा आपका ट्रिप…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-low-budget-places-to-visit-near-delhi-cost-of-visiting-pilibhit-tiger-reserve-local18-10007669.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here