Home Travel गरही डैम: जमुई का इको टूरिज्म और प्राकृतिक सौंदर्य स्थल

गरही डैम: जमुई का इको टूरिज्म और प्राकृतिक सौंदर्य स्थल

0
0

Last Updated:

Jamui Top Tourist Spot : गरही डैम, जमुई के खैरा प्रखंड में स्थित है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इको टूरिज्म हब बनाने की घोषणा की थी. यहां इको कॉटेज और प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षण हैं. यह जमुई जिले का टॉप टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है.

Tourism, tourism in Bihar, hill station near Bihar, tourist places, vacations places in Bihar, Hill station, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

अगर आप घूमने की सोच रहे हैं, तो आपको जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र में स्थित गरही डैम जरूर जाना चाहिए. यह डैम कई हजार एकड़ में फैला हुआ है और चारों ओर से ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है. पहाड़ों की तलहटी में बसे इस डैम का नजारा इतना आकर्षक है कि पहली नजर में यह किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती है.

Tourism, tourism in Bihar, hill station near Bihar, tourist places, vacations places in Bihar, Hill station, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

गरही डैम खास तौर पर उन लोगों के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है, जो अपने पूरे परिवार के साथ शांति भरा समय बिताना चाहते हैं. यह जगह पिकनिक मनाने के लिए सबसे बेहतरीन है. बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी के लिए यह जगह सुकून देने वाली है. डैम के आसपास बैठकर प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है. पहाड़ियों से टकराती ठंडी हवाएं और पानी की लहरों की आवाज मन को पूरी तरह तरोताजा कर देती है.

Tourism, tourism in Bihar, hill station near Bihar, tourist places, vacations places in Bihar, Hill station, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गरही डैम को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इस क्षेत्र को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की घोषणा किए थे. इसके बाद से यहां विकास कार्य तेज कर दिए गए हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Tourism, tourism in Bihar, hill station near Bihar, tourist places, vacations places in Bihar, Hill station, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

गरही डैम परिसर में इको कॉटेज का निर्माण कार्य चल रहा है. यह निर्माण बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कराया जा रहा है. डैम के आसपास लकड़ी से बने छोटे-छोटे कॉटेज विकसित किए जा रहे हैं. इन कॉटेज में ठहरने वाले पर्यटक एक ओर जंगल का दीदार कर सकेंगे, तो दूसरी ओर डैम में बहते पानी का मनोरम दृश्य देख पाएंगे.

Tourism, tourism in Bihar, hill station near Bihar, tourist places, vacations places in Bihar, Hill station, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और ज्यादा दूर या महंगे हिल स्टेशन नहीं जाना चाहते, तो गरही डैम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. प्राकृतिक सौंदर्य, शांत माहौल और इको टूरिज्म की सुविधाएं आपको यहां किसी नेशनल पिकनिक स्पॉट का आनंद देंगी. आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ घूम सकते हैं.

homelifestyle

Photos: बिहार में नैनीताल जैसा नजारा…पानी-पहाड़-हरियाली का अद्भुत संगम

.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-jamui-top-tourist-spot-garhi-dam-become-eco-tourism-hub-boost-for-tourism-local18-ws-l-10042631.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here