गोरखपुर से अगर आप नेपाल की यात्रा पर निकल रहे हैं, तो सिर्फ पहाड़ों, वादियों और झरनों के सौंदर्य में खो जाने की जरूरत नहीं, बल्कि वहां की खास चीजों की खरीदारी करके आप इस सफर को और भी यादगार बना सकते हैं. नेपाल न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, बल्कि यहां की परंपरा, हस्तशिल्प और मसाले भी दुनिया भर में पहचान रखते हैं. नेपाल में कुछ ऐसी चीजें मिलती हैं जो भारत में आसानी से नहीं मिलतीं और जिनका अपना एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व होता है.
मसाले, स्वाद और सेहत का खजाना नेपाल
नेपाल के मसाले यहां की जलवायु और मिट्टी के कारण बेहद खास होते हैं. खासतौर पर टिम्मुर (सिचुआन पेपर), जो जीभ पर हल्की झनझनाहट छोड़ता है और भोटे मिर्ची, जो नेपाली खाना बनाने में खास उपयोग होती है. इसके अलावा अदरक, हल्दी, जड़ी-बूटियों से बने मिश्रित मसाले नेपाल के बाजारों में खूब मिलते हैं, जो स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं और स्वाद में भी लाजवाब.
पारंपरिक परिधान और ढाका टोपी
नेपाल का पारंपरिक पहनावा जैसे ढाका टोपी, गुंथी साड़ी और भक्खु वहां की संस्कृति को दर्शाते हैं. ये कपड़े स्थानीय हाथों से बनाए जाते हैं और सर्द मौसम के लिए बिल्कुल उपयुक्त होते हैं. पर्यटक इन्हें बतौर यादगार या गिफ्ट के रूप में भी खरीदते हैं.
हस्तशिल्प और मूर्तियां
नेपाल के काठमांडू, भक्तपुर और पाटन जैसे इलाकों में लकड़ी की नक्काशी, धातु की मूर्तियां और माला जैसी चीजें मिलती हैं. ये चीजें बौद्ध और हिंदू संस्कृति से जुड़ी होती हैं और घर की सजावट के लिए बेहद लोकप्रिय हैं. इन चीजों को खरीदने के बाद आप अपने घर के इंटीरियर को और बेहतरीन तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं और फिर यह नेपाली हस्तकला दिखने में बेहद खूबसूरत होती है और ऐतिहासिक भी.
पश्मीना शॉल और ऊनी उत्पाद
नेपाल के पश्मीना शॉल न केवल सुंदर होते हैं बल्कि बेहद मुलायम और गर्म भी होते हैं. यहां के ऊनी मोजे, टोपी और जैकेट भी काफी प्रसिद्ध हैं, खासकर पोखरा और थमेल के बाजारों में. यहां आपको शाल के साथ नेपाल के कई ट्रेडिशनल ड्रेस भी दिखेंगे, जो बेहद खूबसूरत और आकर्षित होंगे इसे भी आप खरीद सकते हैं.
खुकरी और पारंपरिक नेपाली चाकू
नेपाल की सैन्य पहचान ‘खुकरी’ भी एक खास तोहफा हो सकता है. यह सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि नेपाली गौरव का प्रतीक भी है. गोरखपुर से नेपाल की यात्रा सिर्फ एक पर्यटन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव है. झरनों और पहाड़ियों के साथ-साथ यहां के मसाले, परंपरागत परिधान, हस्तशिल्प और शॉल जैसी चीजों की खरीदारी कर इस यात्रा को और भी यादगार बनाएं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-nepal-visit-is-not-limited-to-walking-only-do-shopping-for-these-special-things-with-the-litigants-from-spices-to-tradition-special-local18-9168174.html

















