Last Updated:
गुमला के लोगों के लिए शानदार मौका सामने आया है. मात्र 35 सौ में नए साल की शानदार शुरुआत कर सकते हैं. यह यात्रा 13 जनवरी से 16 जनवरी तीन दिनों तक चलेगी.
गुमला. नए साल का आगमन होने वाला है. ऐसे में लोग देशभर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक स्थलों में घूमने फिरने, पिकनिक मनाने व दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं.ऐसे में गुमला जिले में ट्रेन फ्लाइट आदि की सुविधा नहीं होने के कारण बहुत से लोग देश के पर्यटन स्थलों व धार्मिक स्थलों में जाने से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में शिव मंदिर संघ तर्री के द्वारा गंगासागर स्नान के नाम से नववर्ष के अवसर पर बस के माध्यम से देश के प्रमुख धार्मिक स्थान दर्शन के लिए ले जा रहे हैं. जहां जिलावासी न केवल धार्मिक स्थान के दर्शन कर पाएंगे बल्कि देश के प्रमुख स्थलों में घूमफिर कर इंजॉय भी कर पाएंगे. यह यात्रा 13 जनवरी 2026 को गुमला से माता तारापीठ के लिए प्रस्थान करेगी. उसके पश्चात काकद्वीप गंगासागर कोलकाता, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सूर्य मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियल, माता देवरी मंदिर दर्शन करते हुए 16 जनवरी को सम्भवतः गुमला वापस लौटेगी.
नए साल पर धार्मिक स्थलों की यात्रा
आयोजक पुजारी शिव मंदिर तर्री के पुजारी शिवशंकर दास गोस्वामी ने Bharat.one को बताया कि नये साल का आगमन होने वाला है. वहीं आने वाला नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो इसके लिए नववर्ष के शुभ अवसर पर बस से हमारे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जिले के भक्तगणों को ले जा रहे हैं. वहीं एक ही यात्रा में दर्शन के साथ साथ घूमने फिरने के लिए फेमस स्थान भी ले जा रहे हैं. यह यात्रा 13 जनवरी 2026 को गुमला शहर के जशपुर जिले स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण से दोपहर 3 बजे तारापीठ के लिए प्रस्थान करेगी. यह यात्रा तीन दिवसीय है सम्भवतः 4 दिन भी हो सकती है. सबसे पहले गुमला से माता तारापीठ के लिए प्रस्थान करेंगे फिर वहां से काकद्वीप गंगासागर कोलकाता, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सुर्य मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियल, माता देवरी मंदिर दर्शन करते हुए गुमला वापस आएंगे.
वहीं बस में कुल 53 सीट है. वहीं इस यात्रा के लिए प्रत्येक भक्तगण से 3500 रूपये प्रति सीट की सहयोग राशि ली जा रही है. एवं बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए स्लीपर सीट की व्यवस्था की गई है जिसके लिए यात्रा किराया 4000 रखी गई है.
वहीं बुकिंग के लिए हमारे दिए गए मोबाइल नंबर 7970850262 , 7488404933 पर सम्पर्क कर सकते हैं. पेमेंट ऑनलाइन व ऑफलाइन किसी भी माध्यम से किया जा सकता है.
यात्रा की शर्तें और व्यवस्थाएं
इस विशेष बस सेवा में श्रद्धालुओं को अपना खाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा. वहीं धर्मशालाओं या होटलों में कुछ देर ठहरने व फ्रेश होने की व्यवस्था संघ द्वारा की जाएगी. आयोजक ने यह स्पष्ट किया है कि यात्रा केवल नो प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर संचालित की जा रही है. हालांकि, आयोजक प्रयास करेंगे कि सामूहिक रूप से सभी को खाने पीने के लिए सस्ती और अच्छी व्यवस्था करा सकें. वहीं आगे कहा कि गुमला के श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए यह पहल की गई है. यह यात्रा न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भारत के प्रमुख स्थलों की यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेगा. इसलिए उन्होंने सभी से अपील की है कि सीट लिमिटेड है इसलिए जल्द से जल्द अपना सीट बुकिंग कराकर अपना स्थान सुनिश्चित करा लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/jharkhand/gumla-new-year-by-visiting-the-countrys-major-religious-sites-for-just-3500-rupees-may-the-new-year-be-auspicious-local18-ws-l-9981665.html
















