Last Updated:
Varanasi Picnic Spot: गुलाबी ठंड के सीजन में बनारस की खूबसूरती और बढ़ जाती है.गुनगुनी धूप के बीच पर्यटक काशी के खूबसूरत घाटों पर सुकून के पल बिताते हैं.इस मौसम में गंगा उस पार भी नया पिकनिक स्पॉट बन जाता है.जहां लोग दोस्तो और परिवार के साथ फुल मस्ती कर सकतें है.

नवम्बर से फरवरी के बीच वाराणसी में गंगा पार रेत पर पूरे दिन लोग मस्ती के पल बिताते हैं. काशी में यह जगह 4 महीनों तक यहां घूमने वाले पर्यटकों को राजस्थान का अहसास कराती है.क्योंकि लोग गुनगुनी धूप में यहां कैमल राइडिंग का मजा लेते है.

100 से 200 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च कर लोग यहां इसका आनंद उठाते है.कपल्स के अलावा फैमिली और दोस्तों संग बढ़ी संख्या में लोग दशाश्वमेध घाट के उस पार रेत पर आ आते हैं.

कैमल राइडिंग के अलावा यहां हॉर्स राइडिंग भी आप कर सकतें है.इसके लिए भी 100 से 150 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से ही खर्च करना होता है.गंगा में नौकायन करते हुए लोग इस जगह पहुंचते है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

हॉर्स और कैमल राइडिंग के अलावा यहां गुनगुने धूप में लोग रेत पर मस्ती भी करतें है.अलग अलग लोग यहां तरह-तरह के गेम भी खेलते है.न्यू ईयर के अलावा वीकेंड के समय यहां अच्छी खासी भीड़ होती है.

कम बजट और कम खर्च में लोग 4 महीने तक यहां खूबसूरत समय बिता सकतें है.इस जगह पर लोग बनारसी व्यंजनों का स्वाद भी चख सकतें है.इसके लिए कई अस्थायी दुकानें यहां लगती है.

इन दुकानों पर गोलगप्पे,झालमूड़ी,चाट, मोमो,मैगी सहित कई व्यंजनों का लुफ्त उठाते है.सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ही लोग यहां मस्ती कर सकतें है.

इसके लिए महज 200 से 300 रुपये तक ही लोगों को खर्च करना होता है.दशाश्वमेध घाट से 100 रुपये खर्च कर नाव के जरिये आप गंगा उस पार जा सकतें है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/varanasi-varanasi-new-picnic-spot-in-mild-cold-you-can-enjoy-these-things-along-with-horse-riding-local18-9919311.html

















