Home Travel चूका की चिंता छोड़िए! जंगल किनारे बने ये 5 होमस्टे बना देंगे...

चूका की चिंता छोड़िए! जंगल किनारे बने ये 5 होमस्टे बना देंगे PTR ट्रिप को यादगार, आज ही करें बुक – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

5 Best Homestays Near Tiger Reserve In Pilibhit : नए साल के जश्न के बीच पीलीभीत टाइगर रिज़र्व स्थित चूका बीच और सप्त सरोवर पर पर्यटकों के ठहरने के लिए बनाए गए हट्स जनवरी के पहले सप्ताह तक हाउसफ़ुल हो गए हैं. ऐसे में लोग यहाँ सैर करने के बाद ठहरने के विकल्प तलाश रहे हैं. पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के जंगलों के नज़दीक स्थित कुछ स्टे विकल्प आपको बेहतरीन अनुभव देंगे. 

sakhuvan homestay

अगर आप पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर करने का प्लान बना रहे हैं, तो साखूवन ईको रिट्रीट फॉर्मस्टे आपके लिए पीलीभीत का सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होगा. यह फॉर्म स्टे पूरी तरह से ईको-सस्टेनेबल थीम पर विकसित किया गया है और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ गेट से मात्र कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित है. प्रकृति के बीचोबीच बना यह स्टे जंगल सफारी के बाद आपको बेहद सुकूनभरा अनुभव देगा. इस स्टे की बुकिंग के लिए आप इनके इंस्टाग्राम हैंडल पर इंक्वायरी कर सकते हैं.

jalaj stay

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर पर आने वाले सैलानियों के मन में अक्सर पहला सवाल यही होता है कि वे कहां ठहरें. ऐसे सैलानियों के लिए जलज बाघ होमस्टे एक अच्छा विकल्प है. यहां ठहरकर आप अनुभवी नेचुरलिस्ट के साथ सफारी और वाइल्डलाइफ का अद्भुत अनुभव ले सकते हैं. यह होमस्टे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेट के नजदीक स्थित है. आप इस होमस्टे में ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं.

Greenland stay

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेट पर सैलानियों की सबसे अधिक आमद दर्ज की जाती है. इसी गेट के नजदीक स्थित है ग्रीनलैंड फार्मस्टे, जो सुकून पसंद लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. यहां ठहरने पर सुबह की शिफ्ट में सफारी के लिए जल्दी उठने की आवश्यकता नहीं होगी. आप इस स्टे की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

bagh home

अगर आप घर से दूर ही अपने घर जैसा ही अपनापन चाहते हैं तो पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के बाराही गेट के समीप स्थित बाघ होम में ठहर सकते हैं. यह स्टे आपको बिलकुल घर में ठहरने जैसा अनुभव देगा. वहीं यहां के होस्ट अनुराग प्रकाश की जंगल से जुड़ी किस्सागोई भी आपका दिन बना देगी. आप बाघ होम बाराही नामक पेज पर स्टे से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

chuka hut stay

नए साल के जश्न के दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ठहरने के लिए द चूका हट भी बेस्ट विकल्प साबित होगा. यह स्टे पीलीभीत टाइगर रिजर्व को जाने वाली सड़क पर डगा पुल के समीप स्थित है. आप यहां ठहरने के साथ ही साथ जंगल की शांति के बीच बॉनफायर का आनन्द भी ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चूका की चिंता छोड़िए! जंगल किनारे बने ये 5 होमस्टे बना देंगे PTR ट्रिप को …


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-5-best-homestays-near-pilibhit-tiger-reserve-in-pilibhit-know-rent-location-local18-10011761.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here