Last Updated:
बालोद के नारागांव में स्थित सियादेवी जलाशय अब पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है. प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के बीच शुरू हुए एडवेंचर-बांस राफ्टिंग पर्यटकों को रोमांच और सुकून देेने वाला है. स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं.

बालोद जिले के नारागांव में स्थित सियादेवी जलाशय अब पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में उभर रहा है. मनोरम प्राकृतिक वादियों, शांत वातावरण से भरपूर यह क्षेत्र अब इको-टूरिज्म केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, यहां पर्यटक प्रकृति के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं. नववर्ष के अवसर पर सियादेवी जलाशय में नवस्थापित एडवेंचर एवं बांस राफ्टिंग सेंटर का शुभारंभ हुआ जिससे स्थानीय के साथ साथ अन्य जिले के लोगों को भी के नए पर्यटन स्थल का लाभ मिलेगा.

कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने इस केन्द्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल जिले के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आयाम जोड़ेगी, उन्होंने बताया कि इससे न केवल पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, यह परियोजना इको-टूरिज्म की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता, सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, साथ ही क्षेत्रीय विकास, नहर मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की बात भी कही गई है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

यहां के सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि जिला प्रशासन और स्थानीय समुदाय के सहयोग से संचालित यह एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर एक अभिनव पहल है. यहां बांस राफ्टिंग के साथ-साथ कैंपिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, स्थल पर मैगी कॉर्नर जैसी सुविधाएं पर्यटकों के अनुभव को और भी खास बनाती हैं, जिससे यहां आने वाले पर्यटक कई अनेक प्रकार के डिश का आनंद ले सकते है.

पहले यह स्थान केवल झरनों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब बांस राफ्टिंग, कैंपिंग और सूर्योदय-सूर्यास्त के मनोहारी दृश्यों के कारण यह बालोद जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बनता जा रहा है. यदि आपने अभी तक बालोद जिले का भ्रमण नहीं किया है, तो नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय जरूर आएं और प्रकृति, रोमांच व शांति का अद्भुत संगम महसूस करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-chhattisgarh-secret-tourist-destination-water-adventure-favorite-spot-local18-ws-l-10032734.html







