Home Travel जैसलमेर के टॉप पिकनिक स्पॉट: गड़ीसर झील, सम ड्यून्स, खाभा फोर्ट

जैसलमेर के टॉप पिकनिक स्पॉट: गड़ीसर झील, सम ड्यून्स, खाभा फोर्ट

0
0


Last Updated:

जैसलमेर सिर्फ सुनहरे किलों और रेत के टीलों के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ बिताए जाने वाले यादगार पिकनिक अनुभवों के लिए भी जाना जाता है. गड़ीसर झील की शांति हो या सम सैंड ड्यून्स की सुनहरी रेत, खाभा फोर्ट का सन्नाटा या कुलधरा गांव की रहस्यमयी वादियाँ – हर जगह आपको मिलेगा प्रकृति, इतिहास और मज़े का बेहतरीन संगम.

यहां रेत के टीले ,शांत झीलें, किले आनंदमय सफर बनाते है

स्वर्णनगरी जैसलमेर सिर्फ अपने सुनहरे नज़ारों के लिए ही नहीं बल्कि पिकनिक मनाने के शानदार स्थानों के लिए भी मशहूर है. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ ऐसा डे-आउट प्लान करना चाहते हैं, जहां प्राकृतिक खूबसूरती, सुकून और मज़ा सब कुछ एक साथ मिले, तो जैसलमेर के ये पिकनिक स्पॉट आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे. यहां रेत के अनोखे टीले, शांत झीलें और ऐतिहासिक किले मिलकर किसी भी आम पिकनिक को खास बना देते हैं.

गडीसर झील जैसलमेर का सबसे खूबसूरत और शांत पिकनिक स्पॉट है

गड़ीसर झील जैसलमेर का सबसे खूबसूरत और शांत पिकनिक स्थल है, यहां पानी के किनारे बैठकर स्नैक्स खाना, नाव की सवारी करना और फोटो क्लिक करना सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाता है. झील के चारों तरफ बना राजस्थानी वास्तुकला इसे और भी खास बना देती है. सुबह-सुबह या शाम के वक्त यहां का माहौल इतना सुकूनभरा होता है कि पूरा दिन यहीं बिता देने का मन कर जाता है.

यहां का सनसेट, उंट सफारी और लोक संगीत का अलग ही दृश्य होता है

सम सैंड ड्यून्स पर पिकनिक का मज़ा ही अलग है, यहां ऊंचे-ऊंचे टीलों पर बैठकर स्नैक्स खाना, कैमरे में सुनहरे नज़ारे कैद करना और हवा के साथ उड़ती रेत को महसूस करना ट्रिप को यादगार बना देता है. शाम के वक्त यहां का सनसेट, ऊंट सफारी और लोकसंगीत पिकनिक को पूरे ‘डेजर्ट फेस्टिवल’ जैसा माहौल दे देते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

पुराना किला, खंडहर किला और चारों तरफ फैला सुनसान इलाका अलग ही अनुभव देता है

खाभा फोर्ट जैसलमेर के सबसे शांत और ऑफ-बीट पिकनिक स्थलों में से एक है. यहां भीड़ नहीं, सिर्फ सन्नाटा और सामने फैला खूबसूरत रेगिस्तानी नज़ारा पूरे माहौल को जादुई बना देता है. पुराना किला, आसपास बिखरे खंडहर और प्राकृतिक सेटिंग पिकनिक को एकदम अलग, शांत और यादगार अनुभव में बदल देते हैं.

हल्की हवा और प्राकृतिक वातावरण इसे फेमिली और फ्रेंड्स के लिए परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है

अमरसागर झील जैसलमेर में पिकनिक के लिए सबसे आरामदायक और शांत जगहों में से एक है. यहाँ झील के किनारे बैठकर स्नैक्स का मज़ा लेना, लोकल फूड का आनंद लेना और चारों ओर फैली शांति का अनुभव करना दिन को यादगार बना देता है. हल्की हवा और प्राकृतिक वातावरण इसे फैमिली और फ्रेंड्स के लिए परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाते हैं.

यहां फूड का आनंद, फोटोशूट के लिए शानदार लोकेशन हर किसी का मन मोह लेता है

जैसलमेर किले का परिसर सिर्फ ऐतिहासिक नज़ारों के लिए ही नहीं बल्कि पिकनिक के लिए भी परफेक्ट है. यहाँ की गलियाँ, मंदिर और आसपास के बाजार पिकनिक के साथ दिनभर घूमने का मौका देते हैं. स्ट्रीट फूड का मज़ा, फोटोशूट के लिए शानदार लोकेशन और किले की शानदार आर्किटेक्चर सब मिलकर एक यादगार अनुभव बनाते हैं.

यहां के घूमते इतिहास, रहस्य और रोमांच अलग ही अनुभव देता है

कुलधरा गांव जैसलमेर का सबसे अलग और रहस्यमयी पिकनिक पॉइंट माना जाता है. सदियों पुराने खंडहर, खाली गलियाँ और चारों तरफ फैली सुनसान शांति इस जगह को एक अनोखा अनुभव बनाती है. यहाँ घूमते हुए इतिहास, रहस्य और रोमांच तीनों का स्वाद एक साथ मिलता है जो पिकनिक को बिल्कुल हटके और यादगार बना देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जैसलमेर में पिकनिक के लिए इन जगहों को बिल्कुल न करे मिस!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-picnic-spots-in-jaisalmer-local18-ws-kl-9929047.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here