Last Updated:
Rewa eco park adventure : रीवा का ईकोपार्क पर्यटकों के लिए एक नई पहचान बन चुका है. यहां स्काई साइक्लिंग, ज़िपलाइन, रूफटॉप रेस्टोरेंट और बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले जैसी अनेक सुविधाएं मौजूद हैं. यहां पूरे देश से लोग घूमने के लिए आते हैं.
Rewa News : वीरान टापू पर खूबसूरती व रोमांच का संगम है ये कहना बिल्कुल सही है. ईको पार्क में पर्यटकों के लिए ऐसे सुविधाएं हैं जो वहां पहुंचने वाले लोगों को मंत्र मुग्ध कर देती हैं. बीहर नदी का तट ऐसा लगता है मानो मानसिक शांति प्राप्त करने का एक मात्र स्थान हो. रीवा का ईकोपार्क पर्यटकों के लिए एक नई पहचान बन चुका है. यहाँ स्काई साइक्लिंग, ज़िपलाइन, रूफटॉप रेस्टोरेंट और बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले जैसी अनेक सुविधाएं मौजूद हैं. यहां पूरे देश से लोग घूमने के लिए आते हैं.
सैलानियो के लिए यह ECO PARK काफी रोमांचकारी
शहर के ह्रदयस्थल से कलकल करके बहती बीहर नदी का दृश्य बदल गया. यहां रोमांच से भरे ECO PARK . पर्यटन की दृष्टि से वीरान पड़ी इस जगह को ECO PARK का रूप दिया गया है. रीवा समेत बाहर से आए सैलानियो के लिए यह ECO PARK काफी रोमांचकारी साबित होता है. सैर-सपाटे की गतिविधियों के साथ ईको-पार्क में आधुनिक एडवेंचर की गतिविधियां सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.
ECO PARK बीहर नदी के बीच लगभग 10 एकड़ का टापू था, जो पहले काफ़ी वीरान हुआ करता था. टापू से लगा एक झरना है, जिससे बहता पानी का दृश्य अक्सर लोगों को अपनी और आकर्षित करता है. साथ ही इस टापू के और कुछ ही दूरी पर विक्रम पुल है और टापू की दूसरी तरफ छोटा पुल है. इसी छोटी पुल के ठीक पहले ECO PARK का प्रवेश द्वार बनाया गया है. जिसमें प्रवेश होते ही सुंदर पार्क और फिर एक नया और लोहे से बना ब्रिज जो सीधा लोगो को टापू से जोड़ता है. पर्यटक इसी ब्रिज से बीहर नदी में बहने वाले खूबसूरत झरने का लुफ्त उठाते हैं.
अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक सुविधाएं
ईको पार्क में जिप लाइन, स्काई साइकिलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कमाण्डो क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रोप कोर्स, छोटे बच्चों के लिये अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक सुविधाएं हैं. पर्यटकों के लिये शानदार कैफे, मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट है. साथ ही विंध्य और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी पर्यटक इसी ECO PARK के परिसर में उठाते हैं. ECO PARK का निर्माण कार्य PPP मोड के तहत किया गया. इसे विकसित करने में 15 करोड़ की लागत आई है.
इकोपार्क के जनरल मैनेजर राकेश झा ने कहा कि हमारे पास इकोपार्क में मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट हैं, जिसका नाम आरोमा है. स्पेशल अरेंजमेंट के तौर पर रूफ टॉप है. इको पार्क में एंट्री के लिए प्रतिव्यक्ति 100 रुपए का टिकट लगता है.
इन सुविधाओं की वजह से भी खास है ईकोपार्करीवा स्थित प्रदेश के पहले इकोपार्क में एंजॉयमेंट के भरपूर साधन है. इकोपार्क के जनरल मैनेजर राकेश झा ने कहा कि हमारे पास इकोपार्क में मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट है. जिसका नाम आरोमा है. स्पेशल अरेंजमेंट के तौर पर रूफ टॉप है. कैफेटेरिया के छत में ओपेन रूफ टॉप है. यहां बैठ कर पर्यटक नदी के व्यू के साथ मौसम का आनंद लेते हुए चाय की चुस्की ले सकते हैं. कैफेटेरिया के राइट साइड में एक लॉन् है, जिसका नाम तथास्तु रिसॉर्ट है. इस रिसॉर्ट में 1500 से 1800 सौ लोग पार्टी कर सकते है.
इको पार्क में टिकट का खर्च ईको पार्क आने वाले पर्यटकों की एंट्री के लिए प्रतिव्यक्ति 100 रुपए का टिकट कटाना होता है, लेकिन 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है. 50 रुपए का कूपन भी मिलता है. इस 50 रुपए के कूपन का इस्तेमाल हम इको पार्क के अंदर अन्य सुविधा का लाभ उठाकर कर सकते हैं. इको पार्क के अंदर, जो होटल है. इसमें अलग-अलग जो डिश है. उसके हिसाब से पैसे लिए जाते हैं. इस तरह से एडवेंचर स्पोर्ट्स में स्काई साइक्लिंग और जिपलाइन के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का टिकट मिलता है. छोटे बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक सुविधाएं हैं. ये सुविधाएं पूरी तरह से शुरू हो चुकी हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-rewa-eco-park-adventure-sports-rooftop-cafe-tourist-place-local18-ws-l-10257478.html







