Home Travel ठंड के मौसम में पिकनिक मनाने का है प्लान, तो सुहानी धूप...

ठंड के मौसम में पिकनिक मनाने का है प्लान, तो सुहानी धूप के साथ खूबसूरत नजारे के लिए आ जाइए यहां – Jharkhand News

0
1


Last Updated:

झारखंड की राजधानी रांची में कई ऐसे पिकनिक स्पॉट हैं जहां पर आप खासतौर पर ठंड के समय अच्छे खासे धूप सेकते हुए परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं..

f

इनमें सबसे पहले तो पतरातू साइट है. इसके बाद माउंट मैजका रिजॉर्ट है, जो कि जंगल के बीचो बीच है और नदी के किनारे है. इसके अलावा कांके रिसोर्ट के साइड भी आ सकते हैं. अगर आप थोड़ा एडवेंचरस पसंद करते हैं यानी जंगल के बीचों बीच बैठकर पिकनिक मनाना है नदी के पानी से, तो फिर आप राडू नदी के पास आ सकते हैं.

g

इन सभी की एक खास बात यह है कि यहां पर आपको सुकून और शांति बहुत मिलेगी. ये सभी नदी के किनारे बसे हुए हैं. ऐसे में एकदम ठंडा, शांत और साफ पानी जिसमें आप अपना क्रिस्टल क्लियर चेहरा भी देख सकते हैं. यहां के पानी से लोग खाना बनाना पसंद करते हैं.

g

यहां पर खासतौर पर लोग घर से पूरा का पूरा सिलेंडर लेकर ही आ जाते हैं. नदी के किनारे रखते हैं और नॉनवेज और वेज बनाते हैं. कुछ टीनएजर यहां पर आते हैं और मैगी और चिप्स लेकर आते हैं, लकड़ी का चूल्हा जोड़ते हैं और गरमा गरम मैगी बनाते हैं. यह यहां पर एक्सपीरियंस करना बड़ा लाजवाब होता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

g

यहां पर नदी का फ्लो दरअसल बहुत ही कम होता है. लोग क्या करते हैं कि नदी के भीतर चले जाते हैं उतना भीतर की पैर तक ही पानी आता है और वहां पर एक चेयर लगा लेते हैं. और वहां पर बैठकर मजे से मैगी खाते हैं और जमकर फोटो भी लेते हैं.

g

यहां पर आपको खासतौर पर ठंड के मौसम में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलेगी. कोई फोटो खींच रहा है तो कोई बड़ा सा बूफर लगाकर गाना बजा कर पूरा ग्रुप मजे से डांस कर रहा है. चारों तरफ पहाड़ और बीच में मौज-मस्ती.

g

यहां पर एक दो लोग नहीं आते. बल्कि, पूरा का पूरा परिवार बस बुक करके ही आ जाता है. यह देखना वाक्य में बड़ा दिलचस्प होता है कि लोग अपनी दादी नानी को लेकर साथ में आते हैं और सुबह से शाम तक यहां पर वक्त बिताते हैं, खाना बनाते हैं, गेम्स खेलते हैं और चले जाते हैं.

g

आपको थोड़ा सा और एडवेंचरस पसंद है तो आप नदी के बीचों बीच जा सकते हैं, फ्लो कम है. इसलिए लोग थोड़ा सा रिवर ट्रैकिंग भी करते हैं. जंगल के बीचो-बीच नदी में अकेले यह एक्सपीरियंस करना आपके लिए जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड के मौसम में पिकनिक मनाने का है प्लान, तो सुहानी धूप के साथ खूबसूरत नजारे क


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-winter-picnic-spot-adventure-view-and-peace-local18-9900966.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here