Home Travel ठंड में घूमने के लिए दिल्ली की ये हैं टॉप 5 जगहें,...

ठंड में घूमने के लिए दिल्ली की ये हैं टॉप 5 जगहें, यहां सर्दी में दिखाता है अलग ही नजारा, मिस मत करना!

0
0


दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सर्दियां सिर्फ ठंड तक सीमित नहीं होती हैं, बल्कि यह मौसम राजधानी को घूमने के लिहाज से सबसे खूबसूरत बना देता है. हल्की धूप, साफ हवा और सुकून भरा माहौल इन सबके बीच दिल्ली की कई जगहें ऐसी हैं. जहां सर्दियों में घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि दिसंबर से फरवरी के बीच दिल्ली के पार्क, ऐतिहासिक स्थल और बाजार लोगों से गुलजार नजर आते हैं. अगर आप भी सर्दियों में राजधानी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

लोधी गार्डन

सर्दियों में लोधी गार्डन दिल्लीवालों की पहली पसंद बन जाता है. ठंडी हवा, धूप में नहाते पेड़-पौधे और ऐतिहासिक मकबरे इस जगह को खास बनाते हैं. सुबह की वॉक हो या दोस्तों के साथ पिकनिक, लोधी गार्डन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. परिवार के साथ पिकनिक हो या अकेले बैठकर किताब पढ़ने का मन सर्दियों में लोधी गार्डन हर किसी को अपनी ओर खींचता है.

इंडिया गेट

सर्दियों की शाम में इंडिया गेट के आसपास टहलना अपने आप में एक अनुभव है. यहां फैमिली पिकनिक, स्ट्रीट फूड और बच्चों की चहल-पहल देखने को मिलती है. धूप में बैठ कर यहां आप अच्छा-खासा समय बीता सकते हो.

हौज खास विलेज

अगर आप इतिहास के साथ-साथ कैफे कल्चर पसंद करते हैं, तो हौज खास विलेज सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. ठंड के मौसम में झील के किनारे बैठकर सूरज की किरणों का आनंद लेना लोगों को खूब भाता है. साथ ही आसपास मौजूद कैफे और आर्ट स्पेसेज इस जगह को मॉडर्न टच देते हैं. इतिहास और आज की लाइफस्टाइल का यह मेल लोगों को खूब भाता है.

सुंदर नर्सरी

सुंदर नर्सरी पिछले कुछ सालों में दिल्ली के सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स में शामिल हो चुकी है. सर्दियों में यहां खिलते फूल, साफ रास्ते और शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से राहत देते हैं. परिवार, कपल्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह सर्दियों में खास आकर्षण बन जाती है.

चांदनी चौक

दिल्ली की सर्दियां बिना चांदनी चौक के अधूरी लगती हैं. गर्म पराठे, कचौड़ी, जलेबी और चाय सर्द मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं. साथ ही यहां की ऐतिहासिक गलियां दिल्ली की संस्कृति को करीब से दिखाती हैं. यहां सर्दी के मौसम में जमकर शॉपिंग करने का भी मौका मिलता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-delhi-top-5-tourist-spots-visit-dilli-during-winter-lodhi-garden-india-gate-hauz-khas-village-sunder-nursery-chandni-chowk-local18-ws-l-9966748.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here