Last Updated:
Sanwaliya Seth Temple Legends : जोधपुर–चित्तौड़ हाईवे पर स्थित सांवलिया सेठ मंदिर अपनी अनोखी कहानियों और रहस्यमयी इतिहास के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि इसे सिर्फ श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि अफीम तस्कर भी अपना देवता मानते हैं. यहां आने वाले व्यापारी इसे अपने बिजनेस पार्टनर की तरह मानते हैं और अपनी कमाई का एक हिस्सा भगवान को अर्पित करते हैं.
बहुत समय पहले मेवाड़ के बागुंड गांव में एक गरीब ग्वाला रहता था. मेहनती था, लेकिन किस्मत उसका साथ नहीं देती थी. एक रात उसने सपना देखा कि गांव के छापर में तीन दिव्य मूर्तियाँ भूमिगत दफन हैं. सुबह उसने तय किया कि वह खुदाई करेगा. जब हल चलता, तो अचानक किसी कठोर चीज़ से टकराया. मिट्टी हटाई तो सामने वही सुंदर, मुस्कुराती और सांवली भगवान कृष्ण की तीन मूर्तियाँ थीं, जैसे उसने सपने में देखी थीं. किसान को उसे नहीं हुआ. उसी रात उसने फिर सपना देखा कि सांवले कृष्ण उसके सामने आए और बोले, “तू डर मत, मैं तेरे साथ हूँ. कल से तेरी किस्मत बदल जाएगी.” अगले ही दिन चमत्कार शुरू हो गया. खेत में पानी का सोता निकला, फसल दोगुनी हुई और गांव वाले मदद के लिए आगे आए. घर में खुशहाली लौट आई.

इसी दौरान आसपास चोरी हुई तीन कृष्ण प्रतिमाओं की चर्चा भी थी. जब लोग मूर्तियों को देखे, तो समझ गए कि ये वही खोई हुई प्रतिमाएं हैं, जिसे चोर छिपा गए थे. बुजुर्गों ने कहा कि सांवला श्याम खुद चुनकर आए हैं और अब यहीं रहेंगे. इन मूर्तियों में से एक मंडफिया में, दूसरी भादसोड़ा में और तीसरी बागुंड छापर में स्थापित की गई. आज ये सभी मंदिर आसपास के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र हैं, और एक-दूसरे से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं.
अफीम तस्करों के खास देवता-
ग्रामीण मानते हैं कि सेठ दिल से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण करते हैं. यहां तक कि अफीम तस्कर भी इस मंदिर को अपना खास देवता मानते हैं. आस्था इसी से समझी जा सकती है कि बड़े तस्कर अपनी खेप भेजने से पहले मंदिर में माथा टेकते हैं और अपनी कमाई का हिस्सा भगवान को अर्पित करते हैं. हर महीने अमावस्या के दिन जब दान पेटी खोली जाती है, तो उसमें राशि के साथ-साथ कई बार अफीम भी निकलती है. चूंकि अफीम को ‘काला सोना’ कहा जाता है, इसलिए सांवलिया सेठ को लोग काले सोने का देवता भी कहते हैं.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-sanwaliya-seth-temple-why-traders-thieves-consider-him-their-favorite-deity-mysterious-stories-unique-history-ws-l-9887437.html







