Home Travel दिल्ली के बेहतरीन और शांत पिकनिक स्पॉट्स की सूची वीकेंड के लिए.

दिल्ली के बेहतरीन और शांत पिकनिक स्पॉट्स की सूची वीकेंड के लिए.

0
0


दिल्ली:  भागदौड़ भरी जिंदगी और ट्रैफिक के शोर के बीच दिल्ली में रहने वालों को जब सुकून के कुछ पल चाहिए होता है, तो पिकनिक एक बेहतर विकल्प बन जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि दिल्ली में सिर्फ वही मशहूर जगहें ही नहीं, बल्कि कई ऐसे अलग-अलग और कम भीड़ वाले पिकनिक स्पॉट्स भी हैं. जहां परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है. अगर आप भी वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर एक दिन जरूर बिताइए. आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ बेहतरीन और थोड़े अलग पिकनिक स्पॉट्स के बारे में.

संजय वन में मिलेगी खुली हवा

साउथ दिल्ली में मौजूद संजय वन उन लोगों के लिए परफेक्ट है. जो हरियाली और शांति पसंद करते हैं. यहां ऊंचे पेड़, कच्चे रास्ते और खुली हवा मिलती है. सुबह या दोपहर के समय यहां चटाई बिछाकर बैठना और हल्का-फुल्का खाना खाना काफी सुकून देता है. यह जगह नेचर लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

सुंदर नर्सरी में है शांत माहौल

हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी दिल्ली के सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स में गिना जाता है. यहां साफ-सुथरे लॉन, छोटे-छोटे तालाब और पैदल घूमने के रास्ते हैं. परिवार के साथ शांत माहौल में समय बिताने के लिए यह जगह बेहद पसंद की जाती है.

तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क

अगर आप भीड़ से दूर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क एक अच्छा विकल्प है. यहां प्राकृतिक पौधे, छोटी पहाड़ियां और खुला माहौल मिलता है. बच्चों को नेचर के बारे में सिखाने के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है.

यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क

उत्तर दिल्ली में स्थित यह पार्क पिकनिक के लिए एक शांत और साफ जगह है. यहां यमुना के आसपास की प्राकृतिक वनस्पतियां देखने को मिलती हैं. कम भीड़ होने की वजह से यह जगह सुकून पसंद करने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के आसपास का एरिया

यह जगह आम तौर पर पिकनिक लिस्ट में नहीं आती, लेकिन इंडिया गेट के शोर से थोड़ा हटकर यहां शांत लॉन मिल जाते हैं. शाम के समय हल्की ठंडी हवा और खुली जगह पिकनिक का मजा दोगुना कर देती है.

नीला हौज बायोडायवर्सिटी पार्क

साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में मौजूद नीला हौज बायोडायवर्सिटी पार्क उन लोगों के लिए खास है, जो भीड़-भाड़ से दूर शांति और नेचर के बीच वक्त बिताना चाहते हैं. यह जगह आज भी कई दिल्लीवालों के लिए अनजानी है, लेकिन पिकनिक के लिहाज से यह किसी खजाने से कम नहीं है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-delhi-top-5-hidden-picnic-spots-peaceful-weekend-sanjay-van-sunder-nursery-tughlakabad-park-yamuna-neela-hauz-local18-ws-l-10049696.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here