Lakhimpur Dudhwa National Park: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क वैसे तो अपने घने जंगलों और वन्यजीवों के लिए मशहूर है. लेकिन हाल के दिनों में यहां के जंगलों में दिखाई दे रहे अजीबो-गरीब मिट्टी के ऊंचे टीले चर्चा का विषय बने हुए है. देश–विदेश से आने वाले सैलानी इन्हें देखकर हैरान रह जाते है और उत्सुकता से इनकी तस्वीरें भी लेते है. दरअसल ये टीले दीमकों द्वारा बनाए गए टरमाइट माउंड है. जिनकी ऊंचाई 10 से 12 फीट तक पहुंच जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार भले ही दीमक घरों के लिए नुकसानदायक माने जाते हों. लेकिन जंगल के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं. ये टीले पानी को जमीन में पहुंचाकर पेड़-पौधों को पोषण देते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/uttar-pradesh/lakhimpur-kheri-uttar-pradesh-mysterious-earthen-mounds-standing-in-the-middle-of-the-forest-attracting-tourists-to-dudhwa-national-park-local18-9943088.html








