कौसानी घूमने का सही समय और बजट
कौसानी घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से नवम्बर माना जाता है. इस दौरान मौसम साफ-सुथरा और सुहावना रहता है, जिससे पर्यटक हिमालय के विस्तृत नजारों का आनंद ले सकते हैं. आपकी यात्रा का बजट आपके ठहरने, भोजन और यात्रा माध्यम पर निर्भर करता है. औसतन एक दिन का खर्च लगभग 3000 से 7000 रुपये प्रति व्यक्ति रखा जा सकता है. बजट के अनुसार छोटे गेस्ट हाउस, होम स्टे या बीच कैटेगरी होटल विकल्प उपलब्ध हैं, जो सस्ते और आरामदायक दोनों प्रकार के ठहरने की सुविधा प्रदान करते हैं.
कौसानी की यात्रा के लिए सबसे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है. नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है. यहां से आप अल्मोड़ा या रानीखेत होते हुए कौसानी पहुंच सकते हैं. अगर आप बागेश्वर आना चाहते हैं, तो बागेश्वर से कौसानी का सफर लगभग 45 किमी का है, जिसे वाहन द्वारा लगभग 1.5 से 2 घंटे में तय किया जा सकता है. रास्ते में प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए आप इस खूबसूरत यात्रा का भरपूर अनुभव ले सकते हैं.
कौसानी में घूमने वाली जगहें
कौसानी में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण हैं. लक्ष्मी आश्रम में बैठकर हिमालय की चोटियों को निहारना मन को बेहद सुकून देता है. अनासक्ति आश्रम और अनामय आश्रम ध्यान और साधना के लिए उपयुक्त स्थान हैं. हरे-भरे चाय बागान में घूमना और प्राकृतिक हरियाली का आनंद लेना पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव है. कौसानी में सूर्यास्त का नजारा बेहद मनोहारी होता है, जब शाम के समय परिदृश्य पूरी तरह सुनहरी हो उठता है. यदि आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो आसपास के ट्रेकिंग पॉइंट्स का अनुभव कर सकते हैं, जो आपके रोमांचक सफर को और भी खास बना देता है.
यह भी पढ़ें: फूलगोभी की खेती के लिए कौन-सी किस्में हैं बेस्ट? इन वैरायटी की मार्केट में अच्छी डिमांड; उगते ही नोटों की बारिश!
कौसानी यात्रा के लिए जरूरी टिप्स
कौसानी आने से पहले हल्के गर्म कपड़े साथ रखें, क्योंकि मौसम ठंडा और बदलता रहता है. मोबाइल नेटवर्क कुछ सीमित क्षेत्रों में ही काम करता है, इसलिए इसकी जानकारी पहले से रखना उपयोगी होगा. स्थानीय व्यंजन जैसे आलू के पराठे और मक्खन का स्वाद अवश्य लें. यदि आप सुकून भरी, मनोरम और रोमांचक छुट्टियों की तलाश में हैं, तो कौसानी हिल स्टेशन आपके लिए एक आदर्श विकल्प है. प्रकृति के बीच खुद को खो देने का आनंद आप यहां हर कदम पर महसूस करेंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-kausani-hill-station-travel-guide-best-time-to-visit-tourist-attractions-sightseeing-adventure-trekking-local18-9609445.html

















