Last Updated:
Nainital stay cheap : न्यू ईयर पर जब नैनीताल में होटल खोजना मुश्किल और महंगा हो जाता है, तब ये जगह कम बजट में बेहतरीन विकल्प है. नैनीताल में सस्ता स्टे ढूंढने वालों के लिए ये जगह बेहद किफायती है. यहां मात्र 130 रुपये में साफ-सुथरा और आरामदायक कमरा मिल सकता है. ये जगह नैनीताल आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और बजट टूरिस्ट्स के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प है. तल्लीताल के पास होने से माल रोड, नैनी झील और बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर आसानी से पहुंच जा सकता है.
नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल अपनी खूबसूरत झील, ठंडी हवाओं और पहाड़ी नजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हर साल नए साल के मौके पर यहां देशभर से हजारों सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन जैसे-जैसे न्यू ईयर नजदीक आता है, नैनीताल के होटलों के दाम आसमान छूने लगते हैं. कई होटलों में एक रात का किराया हजारों रुपये तक पहुंच जाता है, जिससे बजट में यात्रा करने वाले पर्यटकों की चिंता बढ़ जाती है. अगर आप भी न्यू ईयर पर नैनीताल आने का मन बना रहे हैं, लेकिन महंगे होटलों की वजह से आपका बजट खराब हो रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. नैनीताल में एक ऐसा ठिकाना मौजूद है, जहां मात्र 130 रुपये में साफ-सुथरा और आरामदायक कमरा आपको मिल सकता है.
महंगे होटलों के बीच सस्ता ठिकाना
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में हल्द्वानी रोड पर स्थित लाला परमा शिव लाल दुर्गा साह कुमय्या धर्मशाला शहर का सबसे सस्ता और भरोसेमंद ठहरने का विकल्प मानी जाती है. पर्यटन सीजन के दौरान जहां आसपास के होटल अपने रेट कई गुना बढ़ा देते हैं, यह धर्मशाला आज भी आम लोगों की पहुंच में है. यह धर्मशाला शाह ट्रस्ट की ओर से संचालित की जाती है और इसकी स्थापना साल 1954 में तीन भाइयों, लाला परमा लाल साह, शिव लाल साह और दुर्गा लाल साह ने की थी. इन्हीं के नाम पर इस धर्मशाला का नाम भी रखा गया है. यह धर्मशाला नैनीताल आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और बजट टूरिस्ट्स के लिए बजट फ्रेंडली और अच्छा विकल्प है.
फाइव-सिक्स बेड तक यहां
धर्मशाला के मैनेजर विमल जोशी बताते हैं कि यहां नैनीताल के सबसे सस्ते कमरे उपलब्ध हैं. डबल बेड वाला कमरा मात्र 130 रुपये में उपलब्ध है. ट्रिपल बेड 195 रुपये में, फाइव बेड 325 रुपये में और सिक्स बेड 390 रुपये में आपको आसानी से मिल जाता है. नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पर इतनी कम कीमत में साफ-सुथरा और सुरक्षित कमरा मिलना अपने आप में बड़ी बात है. धर्मशाला में ऑफिस के कमरे को मिलाकर कुल 36 कमरे उपलब्ध हैं और सालभर यहां पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है. कम दाम होने के बावजूद यहां सफाई का खास ध्यान रखा जाता है. यहां के कमरे साधारण जरूर हैं, लेकिन यात्रियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हैं. खास बात यह है कि यह धर्मशाला तल्लीताल के पास स्थित होने के कारण माल रोड, नैनी झील और बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर आसानी से पहुंच जा सकता है.
कैसे करें बुकिंग
अगर आप भी नैनीताल में सस्ता स्टे ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए यह जगह बेहद किफायती साबित हो सकती है. लेकिन एक जरूरी बात ध्यान रखनी होगी. इस धर्मशाला में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है. बुकिंग के लिए आपको खुद धर्मशाला के ऑफिस में जाकर संपर्क करना होगा. इसके लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है, पहचान पत्र जमा करने के बाद ही कमरा आवंटित किया जाता है. न्यू ईयर के मौके पर जब नैनीताल में होटल ढूंढना मुश्किल और महंगा हो जाता है, ऐसे में यह धर्मशाला बजट ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/nainital-stay-cheap-lala-parma-shiv-lal-durga-sah-kumayya-dharamshala-local18-10001298.html

















