Wednesday, February 4, 2026
23.1 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

न रनवे की चिंता, न एयरपोर्ट का झंझट, बजट में सी-प्लेन के लिए खुला खजाना, इन शहरों में पहले से है सेवा

Last Updated:

Seaplane Service in India: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में देश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सी प्लेन के लिए खजाना खोल दिया है. इसके लिए देश में ही स्वदेशी सी प्लेन का निर्माण किया जाएगा और इस क्षेत्र में एक नया फंड बनाया जाएगा. देश का पहला सी प्लेन अहमदाबाद से केवड़िया तक उड़ा था. लेकिन देश के कई हिस्सों में सी प्लेन की शुरुआत हो चुकी है. आइए जानते हैं कि कहां-कहां अभी सी प्लेन चल रहे हैं.

भारत के टूरिज्म को बढ़ावा देने और छोटे शहरों की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने के लिए बजट 2026 में रोमांचक घोषणा की गई है. इस घोषणा के तहत देश के कई शहरों में वहां के जल स्रोतों पर छप-छप कर हवाई जहाज उतरेंगे. केंद्र सरकार ने सी-प्लेन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी तकनीक और वायबिलिटी गैप फंडिंग का बड़ा रोडमैप तैयार किया है. इससे न केवल दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी क्रांति आएगी. आइए देखते हैं इस योजना की पूरी झलक और जानते हैं कि भारत में फिलहाल यह सुविधा कहा-कहां उपलब्ध है. Photo: PTI

31 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का पहला कॉमर्शियल सी प्लेन का उद्घाटन गुजरात में लॉन्च किया था. यह सी-प्लेन सेवा अहमदाबाद की साबरमती नदी से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास केवड़िया तक शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और कम समय में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना था. यह सी-प्लेन पानी और ज़मीन दोनों पर उड़ान भरने में सक्षम है और इसे रनवे की आवश्यकता नहीं होती. इस सेवा से अहमदाबाद से केवड़िया की यात्रा का समय कई घंटों से घटकर लगभग 45 मिनट रह गया. Photo: PTI

महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, नाशिक, औरंगाबाद, नागपुर, कोल्हापुर, रत्नागिरी और महाबलेश्वर जैसे आठ स्थानों पर सी-प्लेन सेवा की योजना बनाई जा रही है. ट्रायल के तौर पर मुंबई में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री ने मुंबई में इसका हाल ही में उदघाटन किया है. मुंबई के समुंद्र तट पर इसके लिए व्यवस्था की गई थी. Photo: PTI

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सी प्लेन का बहुत ज्यादा स्कोप है. यहां से कई रुट पर पहले से ही सी प्लेन की सेवा चल रही है. श्री विजय पुरम, स्वराज द्वीप और शहीद द्वीप पर पहले से ही सी प्लेन का संचालन हो रहा है. अंडमान निकोबार में देश का पहला वाटर एयरोड्रम बनाया गया है. देश में ऐसे 10 वाटर एयरोड्रम बनाने की योजना है. Photo: PTI

केरल के कोच्चि-लक्षद्वीप रूट पर सी-प्लेन सेवा अगले महीने शुरू हो गई है, जिससे कोच्चि से लक्षद्वीप तक जल मार्ग वाली उड़ान उपलब्ध होगी. कोच्चि से लक्षद्वीप तक एकतरफ़ा किराया लगभग 12,000 रुपये है. केंद्र सरकार ने इस रूट पर सी-प्लेन संचालन के लिए स्पाइसजेट को मंज़ूरी दे दी थी. @pinarayivijayan

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने 8 नवंबर 2024 को राज्य के पहले सी प्लेन सेवा को विजयवाड़ा से श्रीसेलम के लिए रवाना किया था. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में अमरावती, तिरुपति और गांडिकोटा जैसे पर्यटन स्थलों के लिए भी सी-प्लेन सेवाएं प्रस्तावित हैं. @ncbn N Chandrababu Naidu

देश में उड़ान 3.0 के तहत वाटर एयरोड्रोम्स को विकसित किया जा रहा है. इसके तहत गुजरात में सरदार सरोवर डैम, सावरमती रिवर फ्रंट और शत्रुंजय डैम को एयरोड्रोम्स के रुप में विकसित किया गया है. इसी तरह अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्वराज द्वीप (हैवलॉक आइलैंड), शहीद द्वीप और लॉन्ग आईलैंड पर एयरोड्रोम्स बने हैं. वहीं आंध्र प्रदेश में प्रक्षम बैराज पर एयोरड्रोम बनेगा. Photo : PTI

इन एयरोड्रम्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें 2B टाइप फ्लोटप्लेन को आसानी से उड़ाया जा सके. सीप्लेन में स्पाइसजेट की बड़ी हिस्सेदार है. स्पाइसजेट 19 सीटों वाला वाइकिंग ट्विन ऑटेर सी प्लेन उड़ा रहा है. सी प्लेन सिर्फ कनेक्टिविटी को ही बढ़ावा नहीं देगा बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर टूरिज्म और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे. Photo : Kerala Tourism

homelifestyle

न रनवे की चिंता, न एयरपोर्ट का झंझट, बजट में सी-प्लेन के लिए खुला खजाना,

.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-budget-2026-opens-the-seaplanes-services-in-india-ahmadabad-to-andman-8-place-where-already-have-seaplane-service-10129937.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img