Last Updated:
Places to visit in Firozabad: फिरोजाबाद में पांच ऐसी जगह हैं जो यहां के प्राचीन इतिहास की गवाही देती हैं. यहां आज भी किले और दीवार मौजूद हैं. जिन्हें देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं. वही पुरातत्व विभाग भी इनकी देखरेख करता है.

फिरोजाबाद के कोटला में स्थित यह किला काफी प्राचीन है,जिसे लगभग पांच सौ साल पहले कुंवर उमराय सिंह ने बनवाया था. उनके बाद उनके बड़े बेटे कुशल पाल सिंह को कोटला रियासत का राजा बनाया गया.किले को सुरक्षित रखने के लिए कई मजबूत बुर्जियां बनवाई गई.जिन पर तोपों को रखा जाता था. ब्रिटिश हुकूमत के दौरान 1933 में राजा कुशल पाल सिंह शिक्षा मंत्री भी बनाए गए थे.यह किला काफी बड़ा है और यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

फिरोजाबाद से लगभग 12 किलोमीटर दूर यमुना किनारे बसे चंद्रवार में यह किला मौजूद है. इस किले का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा चंद्रसेन के बेटे ने कराया था.यहां किले को देखने के लिए फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और सेल्फी भी खींचते हैं.

शिकोहाबाद बटेश्वर मार्ग पर स्थित रपड़ी की एक दीवार ऐतिहासिक इमारत के रूप में जानी जाती है. इसका इतिहास लगभग 800 साल पुराना है.यमुना किनारे रपड़ी की स्थापना राव जोरावर सिंह ने की थी. इसके बाद मोहम्मद गौरी ने आक्रमण कर इस पर अपना अधिकार कर लिया था.जिसके बाद अवशेष के रूप में यह दीवार आज भी मौजूद है. वहीं यहां घूमने के लिए काफी पर्यटक भी आते हैं.

फिरोजाबाद के बस स्टैंड के पास फिरोज़ शाह का मकबरा बना हुआ है. इसका इतिहास लगभग 1566 ई का है.मुगलकालीन शासक अकबर के मंसबदार ने ही इस शहर को बसाया था और आज भी उनका मकबरा यहां बना हुआ है.जिसे देखने के लिए यहां पर पर्यटक आते हैं.

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित लभुआ गांव राजा महाराजा की विरासत का प्रतीक रहा है. यहां आज भी राजपूत शासको के किले मौजूद है. यहां की विरासत 1794 ई से लेकर 1880 ई के बीच रही है. यहां राजपूत शासको के वंशज आज भी इसकी देखरेख करते हैं. वही इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगह काफी प्रसिद्ध मानी जाती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/firozabad-planning-to-visit-firozabad-know-about-its-famous-tourist-places-and-historical-places-local18-9608426.html

















