Home Travel बजट टाइट है तो टेंशन नहीं, न्यू ईयर पर नैनीताल में मिलेगा...

बजट टाइट है तो टेंशन नहीं, न्यू ईयर पर नैनीताल में मिलेगा 160 रुपये में सस्ता और सुरक्षित स्टे – Uttarakhand News

0
0


Last Updated:

Budget Trip For New year : न्यू ईयर पर नैनीताल घूमने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. सरोवर नगरी में स्थित यूथ हॉस्टल में पर्यटकों को मात्र 160 रुपये में साफ-सुथरा, सुरक्षित और आरामदायक ठहराव मिल रहा है, जो बजट ट्रैवलर्स और युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

नैनीताल : दिसंबर का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में क्रिसमस और नए साल की रौनक बढ़ जाती है. ठंडी हवाएं, सजी-धजी माल रोड और झील के किनारे जश्न का माहौल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. ऐसे में अगर आप भी 31 दिसंबर की रात में नैनीताल आने की योजना बना रहे हैं, लेकिन बजट सीमित है, तो घबराने की जरूरत नहीं. शहर में मौजूद यूथ हॉस्टल आपके लिए सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक ठहराव का बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

नैनीताल के सुखाताल क्षेत्र में स्थित यूथ हॉस्टल, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स द्वारा संचालित किया जाता है. प्राकृतिक खूबसूरती से घिरे इस हॉस्टल में पर्यटकों के लिए बेहद कम शुल्क पर ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां साफ-सुथरी और आरामदायक डॉरमेट्री सामान्य पर्यटकों को मात्र 200 रुपये में मिल जाती है, जबकि स्कूल या यूनिवर्सिटी के छात्रों को अपनी आईडी दिखाने पर यह सुविधा सिर्फ 150-160 रुपये में उपलब्ध कराई जाती है. बजट ट्रैवलर्स और युवाओं के बीच यह जगह खासा लोकप्रिय है.

मात्र 1500 में मिलेगा कॉटेज
यूथ हॉस्टल में केवल डॉरमेट्री ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कमरों और कॉटेज की भी व्यवस्था है. हॉस्टल की मैनेजर श्रीमती एम. टोलिया के अनुसार, यूथ हॉस्टल साल 1972 से लगातार पर्यटकों को किफायती दामों में ठहरने की सुविधा दे रहा है. यहां कॉटेज मात्र 1500 रुपये में उपलब्ध है. यहां आपको टीवी, गीजर जैसी जरूरी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे ठंड के मौसम में पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा यूथ हॉस्टल में भोजन की भी उचित व्यवस्था है. यहां बेहद कम दामों में सादा और पौष्टिक खाना उपलब्ध कराया जाता है, जो बजट में यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ा फायदा है. शांत वातावरण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के चलते परिवार और ग्रुप के साथ आने वाले पर्यटक भी यहां खुद को सहज महसूस करते हैं.

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं
हालांकि, दिसंबर में नैनीताल में पर्यटन सीजन अपने चरम पर होता है. ऐसे में यूथ हॉस्टल में ठहरने के लिए पहले से बुकिंग कराना जरूरी है. मैनेजमेंट के अनुसार, हॉस्टल में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है. पर्यटक हॉस्टल ऑफिस के फोन नंबर 8979335133 पर संपर्क कर एडवांस बुकिंग कर सकते हैं. अगर आप नए साल का जश्न पहाड़ों में, ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों के बीच मनाना चाहते हैं और बजट आपका टाइट हैं, तो नैनीताल का यूथ हॉस्टल आपके लिए सबसे सस्ता और भरोसेमंद ठिकाना साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homelifestyle

बजट टाइट है तो टेंशन नहीं, न्यू ईयर पर नैनीताल में मिलेगा 160 रुपये में…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-budget-trip-for-new-year-cheap-stay-available-in-nainitals-youth-hostel-local18-9971094.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here