Last Updated:
Balaghat Tourist Spots: बालाघाट जिला मध्य प्रदेश ही देश का उभरता हुआ पर्यटन स्थल है. यहां पर ऊंचे पर्वत है, तो घने जंगल भी है. ऐसे में यहां पर प्रकृति टच पर्यटकों को मिलता है. यहां पर कान्हा नेशनल पार्क है. तो सोनेवानी अभयारण्य है. जहां पर सुबह और शाम को पर्यटक जंगल सफारी का आनंद तो ले लेते हैं. लेकिन रात में कैंप फायर की इच्छा भी होती है. ऐसे में हम आपको बताएंगे अगर आप बालाघाट आ रहे है तो कहां घूमे.
Balaghat Tourist Spots: बालाघाट जिला मध्य प्रदेश का उभरता हुआ पर्यटन स्थल अपनी ऊंची पर्वत श्रंखलाओं और घने जंगलों के कारण प्रसिद्ध है. यहां प्रकृति प्रेमियों को एक अनोखा अनुभव मिलता है. जिले में स्थित कान्हा नेशनल पार्क और सोनेवानी अभयारण्य जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन पर्यटकों की रातें अक्सर कैंप फायर की चाहत में बीतती है. आइए जानते है बालाघाट की टॉप-5 कैंप फायर लोकेशंस के बारे में.
बालाघाट के भौगोलिक और पर्यटन महत्व को समझने के लिए Bharat.one ने वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण प्रेमी हरीश लिल्हारे से बातचीत की. उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले का 53 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है और यहां सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला भी है. ये जंगल और पर्वत श्रंखलाएं अपने खूबसूरत झरनों के कारण पर्यटकों को आकर्षित करती है. आइए जानते है कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में.
गांगुलपारा वॉटरफॉल:
बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित इस झरने का दौरा दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकता है. वन्य प्राणियों की अधिकता के कारण शाम को यहां जाना बंद कर दिया जाता है. पास में होम स्टे की सुविधा भी है. जहां आप जंगल के बीच कैंप फायर का लुत्फ उठा सकते है.
रमरमा वॉटरफॉल:
बालाघाट से करीब 37 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना ठंड के मौसम में बहुत खूबसूरत लगता है. यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक और कैंप फायर का आनंद ले सकते है. यहां महादेव और गणेश जी का एक प्राचीन मंदिर भी है.जहां आप भक्ति का अनुभव भी कर सकते हैं.
धूटी डैम:
वैनगंगा नदी पर बना यह ब्रिटिशकालीन डैम आज भी पर्यटकों को आकर्षित करता है. लामता में स्थित यह डैम बालाघाट से 65 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आप दिन में पिकनिक और रात में कैंप फायर का आनंद ले सकते है.
कान्हा नेशनल पार्क और सोनेवानी सेंचुरी: इन स्थलों के रिसॉर्ट्स में ठहरकर आप रात को कैंप फायर कर सकते है. जिससे आपको प्रकृति का टच भी मिलेगा.
वैनगंगा नदी: जिले की प्रसिद्ध वैनगंगा नदी के किनारे कई घाट स्थित है. जहां आप कैंप फायर का मजा ले सकते है.
कैंप फायर का आनंद लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें
बालाघाट में पर्यटन का आनंद लेते समय कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है. सबसे पहले वनों में प्लास्टिक या किसी भी प्रकार का कचरा नहीं फैलाना चाहिए. किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए वन विभाग या स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना चाहिए.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-top-5-campfire-spots-in-balaghat-where-you-can-spend-the-night-surrounded-by-nature-note-down-the-locations-local18-ws-d-10067881.html





