Last Updated:
Jamui Bhimbandh Tourist Spot : भीमबांध जमुई-मुंगेर की सीमा पर स्थित है, अपने प्राकृतिक गर्म जलकुंड, गर्म पानी की नदी और महाभारत कालीन पौराणिक जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है.

हम बात कर रहे हैं जमुई-मुंगेर की सीमा पर स्थित भीमबांध की, जो अपने गर्म पानी के कुंड और गर्म पानी की नदी के लिए जाना जाता है. भीमबांध अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. भीमबांध का जंगली इलाका करीब 682 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है. अगर आप घने जंगल, पहाड़ियां और शांत वातावरण में परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आप यहां आ सकते हैं.

भीमबांध की सबसे प्रमुख विशेषता यहां मौजूद प्राकृतिक गर्म जलकुंड हैं. इस कुंड का तापमान सालभर 52 डिग्री सेल्सियस से 65 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. यहां गर्म पानी की नदी भी बहती है, जिसके किनारे बैठकर आप वनभोज का आनंद उठा सकते हैं. सर्दी के मौसम में आप गर्म पानी में स्नान कर सकते हैं और खूब आनंद उठा सकते हैं.

भीमबांध का संबंध महाभारत काल से भी जोड़कर देखा जाता है. किंवदंतियों के अनुसार पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय इसी क्षेत्र में बिताया था. मान्यता है कि भीम ने यहां एक बांध का निर्माण किया था, जिसके कारण इस स्थान का नाम भीमबांध पड़ा. इस पौराणिक जुड़ाव के कारण यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अगर आप पटना में हैं, तो यहां से भीमबांध तक पहुंचना बेहद ही आसान है. आप यहां से ट्रेन से पहुंच सकते हैं, जिसमें आपको केवल 100 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे. आप चाहें तो आप सड़क मार्ग से भी यहां पहुंच सकते हैं. जमुई से भीमबांध की दूरी सड़क मार्ग से करीब 30 किलोमीटर है. आप यहां बड़े ही सरलता के साथ पहुंच सकते हैं.

अगर आप भीमबांध घूमने जाना चाहते हैं और सर्दियों के मौसम में यहां परिवार के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप इसी महीने यहां घूम सकते हैं. क्योंकि यह पिकनिक स्पॉट केवल दिसंबर से फरवरी महीने तक ही खुला रहता है. ऐसे में आप अगर पिकनिक की सोच रहे हैं, तो यह स्थान आपकी पहली पसंद हो सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-bhimbandh-hot-springs-and-natural-beauty-mystery-bihar-jamui-best-tourist-spot-local18-ws-l-9966612.html







