Home Travel भागलपुर विक्रमशिला विश्वविद्यालय घूमने की जगह, इतिहास और खासियत.

भागलपुर विक्रमशिला विश्वविद्यालय घूमने की जगह, इतिहास और खासियत.

0
0


Last Updated:

Bhagalpur Vikramshila Picnic Spot : भागलपुर का विक्रमशिला कभी प्रसिद्ध विश्वविद्यालय हुआ करता था. जहां एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को सात इंटरव्यू से गुजरना पड़ता था. यहां नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है.

ख़बरें फटाफट

भागलपुर :  नए साल में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, नववर्ष आते ही लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं. कोई लोकल तो कोई राज्य से बाहर भी प्लान करता है. ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां भागलपुर में घूमने की कई जगहें है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भागलपुर के विक्रमशिला को. जहां बिल्कुल ही फिल्मी दुनिया वाली फीलिंग आती है. यहां विदेश तक से लोग घूमने आते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में…

आइये जानते हैं विक्रमशिला के बारे में

दरअसल, भागलपुर का इतिहास आदिकाल से रहा है. यहां पर कई ऐसी चीजें हुआ करता थी, जिसके बारे में जब आप जानेंगे तो आप भी तारीफ ही करेंगे. बता दें कि विक्रमशिला एक विश्वविद्यालय हुआ करता था. जिसको ध्वस्त कर दिया गया. काफी बड़े भूखंड पर यह विश्वविद्याल फैला था. जहां आम शिक्षा ही नहीं, बल्कि तांत्रिक विद्या की  भी पढ़ाई होती थी. इस विश्वविद्यालय में नामंकन लेने के लिए गजब तरीके से एंट्रेंस देना पड़ता था.

स्टूडेंट को देना पड़ता था 7 इंटरव्यू

आज के समय मे तो आप परीक्षा देते हैं और पास होने पर आपका नामंकन होता है, लेकिन यहां जो विश्वविद्यालय के द्वार पाल हुआ करते थे. वही आपका इंटरव्यू लेते थे और उसमें पास होने पर ही नामंकन संभव हो पाता था. यहां सात द्वार हुआ करता था. सातों द्वार पर इंटरव्यू देना पड़ता था. अगर एक भी द्वार पर इंटरव्यू में पास नहीं हुए, तो आपको वहीं से लौट जाना पड़ता था. ये इस विश्वविद्यालय की खासियत थी. अभी यहां से बच्चे विदेश पढ़ने जाते हैं, लेकिन उस समय विदेश से छात्र यहां पढ़ने आते थे.

अब बचा है सिर्फ स्तूप

अब विक्रमशिला विश्वविद्यालय में सिर्फ स्तूप बचा हुआ है. जिसपर बैठकर बच्चे शिक्षा ग्रहण करते थे. भवन का अवशेष भी है. इतिहासकार सुनील सिंह बताते हैं कि अभी जो विक्रमशिला में वह भवन देखते हैं. वह ऑफिस हुआ करता था. नए साल में यहां काफी भीड़ लगती है. विदेशी सैलानी भी यहां पहुंचते हैं. ऐसे में आप भी नए साल पर यहां घूमने आ सकते हैं.

About the Author

authorimg

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

भागलपुर में ध्वस्त हो चुका विश्वविद्यालय बना पर्यटकों की पहली पसंद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-vikramshila-vishwavidyalaya-to-attract-foreign-tourists-on-new-year-2026-local18-ws-kl-9999462.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here