Last Updated:
Madhubani Biodiversity Park : मधुबनी के नरूआर गांव में 16.32 एकड़ भूमि पर जैव विविधता पार्क बनाया जा रहा है, जिसमें थ्री डी, लेजर शो और दुर्लभ वनस्पति संरक्षण की सुविधा होगी. इसके निर्माण की लागत 10 करोड़ 27 लाख रुपये आएगी.
मधुबनी : बिहार में मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड में एक गांव नरूआर है. यहां गांव के कुमर पोखर के भिंडा की 16.32 एकड़ की भूमि पर जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यहां लोग घंटों बैठ सकेंगे. इसमें और भी कई प्रकार के जीव-जंतु होंगे. इस पार्क में थ्री डी, लेजर शो आदि लगाए जा सकते हैं, जिससे वहां आने-जाने वाले पर्यटक शाम के समय का भी सदुपयोग कर सकेंगे. आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में.
मधुबनी में यहां बन रहा है अनोखा
मधुबनी जिला के लिए यह बहुत ही खुशखबरी का मौका है. बता दे कि यहां अब इको फ्रेंडली बायो डाइवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है. दरअसल, यहां जिले का पहला जैव विविधता पार्क बनाने जा रहा है, जो नरूआर गांव में स्थित है. यहां की कुल 16.32 एकड़ भूमि में इसका निर्माण किया जा रहा है. अगर इसके कुल निर्माण की बात करें तो 10 करोड़ 27 लाख कि लागत आएगी.
अब यहां मिट्टीकरण का कार्य और यहां जो कुमर पोखर भिंडा है. उस तालाब को और बड़ा आकर दिया जा रहा है. यहां आसपास की जो जगह है. उसे भी विकसित किया जाएगा. हालांकि यह हाईवे से महज 200 मीटर अंदर ही बन रहा है. यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी भी नहीं होगी. इसके अलावा यहां सड़कों के चौड़ीकरण का भी कार्य किया जा रहा है.
दरअसल, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस पार्क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जमीन हस्तांतरित होने के महज महीने भर बाद ही कार्य प्रगति पर है. पार्क निर्माण की जानकारी नरूआर गांव सहित अनुमंडल क्षेत्र और जिले में खुशी है. लोग कहते हैं कि जैव विविधता पार्क बनाये जाने की योजना से पूरे इलाके को विकसित हो जाएगा. जहां लोग कुछ घंटे बैठ सकेंगे. इसमें और भी कई प्रकार के जीव व जंतु होंगे. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आसपास लोगो को इनकम भी होगा.
पार्क में होंगी ये सुविधाएं
बायो डाइवर्सिटी पार्क पूरी तैयार होने पर इसमें थ्री डी, लेजर शो, शेड आदि लगाए जा सकते हैं, जिससे यहां आने- जाने वाले पर्यटक शाम के समय का भी सदुपयोग कर सकेंगे. जहां एक और आर्किटेक्ट के द्वारा नक्शा के बाद कार्य चल रहा है. अब उस क्षत्र को एडवेंचर बनाया जाएगा. इस पार्क में राज्य के दुर्लभ, संकटग्रस्त एवं विलुप्तप्राय वनस्पति प्रजाति के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा. इस उद्यान के स्थापना के पीछे का उद्देश्य है कि क्षेत्र विशेष के जैव विविधता का संरक्षण करना एवं उनमे उपलब्ध अनुवांशिक जैविक स्टाॅक को बनाए रखना है. हालांकि इसे बनाने में सबसे ज्यादा प्रयत्न उद्योग मंत्री नीतीश की पहल से यहां पार्क का निर्माण संभव हो पाया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-madhubani-naruaar-gaon-begins-biodiversity-park-construction-worth-10-crore-local18-ws-l-10076948.html






