Home Travel मां कैला देवी के दर्शन के लिए 11वीं मुफ्त बस यात्रा 29...

मां कैला देवी के दर्शन के लिए 11वीं मुफ्त बस यात्रा 29 मार्च को

0
10


Last Updated:

राजस्थान के करौली में मां कैला देवी के दर्शन के लिए अतुल तिवारी द्वारा 29 मार्च को 11वीं निशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इच्छुक श्रद्धालु 25 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं.

X

free

free bus service

हाइलाइट्स

  • 29 मार्च को 11वीं निशुल्क बस यात्रा का आयोजन.
  • 25 मार्च तक पंजीकरण कर सकते हैं श्रद्धालु.
  • यात्रा फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्टार ऑफ ताज से प्रस्थान करेगी.

Free Bus Service: राजस्थान में करौली वाला कैला देवी मंदिर बहुत मशहूर है. यहां हर साल सैकड़ों लोग लगभग 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके माता के दर्शन करने आते हैं. इस यात्रा में बच्चे, बूढ़े और औरतें सब शामिल होते हैं. लोगों की मदद के लिए समाजसेवी अतुल तिवारी हर साल की तरह इस साल भी मुफ्त बस यात्रा करवा रहे हैं.

29 मार्च को रवाना होगी 11वीं निशुल्क बस यात्रा 
अतुल तिवारी जी ने बताया कि 11 सालों से चली आ रही मुफ्त बस यात्रा इस बार भी होने जा रही है. यह 11वीं बार है जब यह यात्रा निकाली जा रही है. 29 मार्च को यह यात्रा फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के पीछे बने होटल स्टार ऑफ ताज से शुरू होगी. जो लोग इस यात्रा में जाना चाहते हैं, वे 25 मार्च तक अपना आधार कार्ड लेकर टीडीआई मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ ताज में नाम लिखवा सकते हैं.

भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं 
अतुल तिवारी जी ने बताया कि अभी तक हजारों लोग सौ से भी ज्यादा बसों से मां कैला देवी के दर्शन कर चुके हैं. यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए हम हर मुमकिन कोशिश करते हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो.

कैसे हुई इस यात्रा की शुरुआत?
अतुल तिवारी और उनका परिवार हर साल पैदल चलकर कैला देवी मंदिर जाते हैं. इसके बाद, वह श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बस सेवा चलाते हैं और खुद पूरी यात्रा की देखरेख करते हैं. इस बार यात्रा से पहले पूरी जानकारी देने के लिए टीडीआई मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ ताज में एक प्रेस वार्ता रखी गई और एक ब्रोशर भी जारी किया गया.

homelifestyle

Free Bus Service: मां कैला देवी के दर्शन के लिए 11वीं मुफ्त बस यात्रा का आयोजन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-free-bus-travel-for-maa-kaila-devi-register-like-this-local18-ws-d-9107973.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here