Last Updated:
Vindhyavasini Dham Mirzapur : घटाभिषेक करने वाले भक्तों पर पूरे साल मां कृपा बरसाती है. कोई परेशानी नहीं रह जाती है. घड़ा में जल से ले जाकर मां का धाम धुलने से हर समस्या दूर होती है.
घटाभिषेक
हाइलाइट्स
- मां विंध्यवासिनी का आज वार्षिक घटाभिषेक हुआ.
- साल में एक बार गुप्त गर्भकुंड खोला जाता है.
- घटाभिषेक से भक्तों पर मां की कृपा बरसती है.
मिर्जापुर. मां विंध्यवासिनी धाम का वार्षिक घटाभिषेक आज (रविवार) पूरा हो गया है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम का वार्षिक घटाभिषेक चैत्र नवरात्रि के बाद किया जाता है. सर्व समाज के लोग गंगा से जल लाकर पूरे धाम को धोते हैं. मान्यता है कि घटभिषेक करने वाले भक्तों के ऊपर पूरे साल मां की कृपा बरसती है. उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है. इसी दिन मां के गुप्त गर्भकुंड को भी खोला जाता है. साल में बस एक ही दिन ये गुप्त गर्भकुंड खुलता है.
कुंड में ब्रहा, विष्णु, महेश
मां विंध्यवासिनी धाम में ये परंपरा वर्षों से चली आ रही है. हिंदू कलेंडर के अनुसार, चैत्र पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर घटाभिषेक किया जाता है. पंडा समाज के साथ ही भक्त पक्काघाट से घड़ा में जल लेकर मां विंध्यवासिनी धाम आते हैं और मां के पूरे धाम को धोते हैं. मां के चरणों से गिरने वाला जल सीधे गुप्त गर्भकुंड में जाता है. मान्यता है कि इसी कुंड में ब्रहा, विष्णु व महेश विराजे हुए हैं. उनके ऊपर यह जल गिरता है. घटाभिषेक से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
क्या बोले भक्त
पटना से आए भक्त अनंत कुमार ने Bharat.one को बताया कि मां का स्नान साल में एक ही बार होता है. हम लोग भाग्यशाली हैं जो मां के घटाभिषेक में शामिल हो रहे हैं. दो वर्षों से मां के घटाभिषेक में शामिल हो रहा हूं. हर पूर्णिमा को मां के दर्शन के लिए आते हैं. हमने महसूस किया है कि घटाभिषेक में शामिल होने के बाद पूरे साल किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है. वाराणसी से आए मनोज यादव ने बताया कि आज के दिन ही मां का घड़े के जल से स्नान कराया जाता है और पूरे धाम को धुला जाता है. ऐसी मान्यता है कि घड़े में जल से ले जाकर धाम धुलने से हर समस्या दूर होती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-vindhyavasini-dham-mirzapur-worshipped-the-secret-womb-opened-the-temple-local18-9173725.html
