Home Travel मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट हेरिटेज रेलसेवा की अवधि बढ़ी

मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट हेरिटेज रेलसेवा की अवधि बढ़ी

0
5


Last Updated:

Valley Queen Heritage Train: यह ट्रेन राजस्थान के खूबसूरत गोरमघाट की वादियों से गुजरती है, जिससे पर्यटकों का मजा दुगना हो जाता है. वैली क्वीन मीटर गेज हेरिटेज रेलसेवा की संचालन अवधि 3 अप्रैल से 30 सितंबर तक बढ़…और पढ़ें

X

राजस्थान

राजस्थान की पहली हेरिटेज ट्रेन

हाइलाइट्स

  • वैली क्वीन ट्रेन की संचालन अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी.
  • यह ट्रेन 172 पुलों और सुरंगों से गुजरती है.
  • पर्यटक राजस्थान के गोरमघाट की वादियों का आनंद ले सकते हैं.

पाली. रेलवे द्वारा वैली क्वीन मीटर गेज हेरिटेज रेलसेवा का यादगार सफर करने वाले पर्यटकों को एक खुशखबरी दी है. रेलवे द्वारा इस ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है जिससे अब पर्यटकों का मजा और भी दुगना होने वाला है. शानदार ट्रेनों में से एक ‘वैली क्वीन एक्सप्रेस’ की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. ये देसी और विदेशी दोनों पर्यटकों को खूब लुभा रही है और यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. दरअसल, इस ट्रेन की खासियत है कि ये 100 साल पुरानी 2 सुरंगों से होती हुई 172 छोटे-बड़े पुलों को पार करके निकलती है, जिसमें सफर करने में यात्रियों को खूब मजा आता है. बढ़ती लोकप्रियता के कारण रेलवे की ओर से मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट- मारवाड़ जंक्शन. वैली क्वीन मीटर गेज हेरिटेज रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण की मानें तो गाड़ी संख्या 00961, मारवाड़ जं.-खामली घाट वैली क्वीन मीटरगेज हेरिटेज रेलसेवा की संचालन अवधि 3 अप्रैल से 30 सितम्बर तक विस्तार किया जा रहा है. यह रेल सेवा प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को मारवाड़ जं. से निर्धारित संचालन समय सारणी के अनुसार प्रस्थान कर खामली घाट पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 00962, खामली घाट-मारवाड़ जं. वैली क्वीन मीटर गेज हेरिटेज रेल सेवा 3 अप्रैल से 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है. यह रेल सेवा प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को खामली घाट से निर्धारित संचालन समय सारणी के अनुसार प्रस्थान कर मारवाड जं. पहुंचेगी. इस रेल सेवा में 1 एसी एग्जीक्यूटिव, 2 डिब्बे व 1 पावरकार होंगे.

2023 में टूरिस्ट के लिए स्पेशल ट्रेन की थी शुरू
इस टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 को हुई थी. जो खामलीघाट से 2.30 बजे निकलती है और 4.15 तक फुलाद स्टेशन पहुंचाती है. जिसके बाद फुलाद से निकलकर 5.30 बजे मारवाड़ जंक्शन पहुंचाती है. वहीं वापसीं में सुबह 9.45 पर मारवाड़ जंक्शन से स्टार्ट होकर 11 बजे फुलाद पहुंचाती है और 12.45 तक वापस खामलीघाट पहुंचा देती है.

राजस्थान के कश्मीर को निहारने का ले सकते हैं आनंद
यह सप्ताह में पांच दिन जिसमें सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलती है. जो हर स्टेशन पर 10-15 मिनट के लिए रूकती है. इसके किराए की बात करें तो दोनों तरफ कर किराया 1900 रुपए है वहीं एक तरफ का किराया 1000 रुपए है. जिसकी टिकट बुकिंग IRCTC या दूसरे ऑनलाइन ऐप, ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है. इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है कि आप इसमें सफर करके राजस्थान के कश्मीर यानी गोरमघाट की हसीन वादियों को निहार सकते हैं. जहां ऊंची पहाड़ियों बादलों के डेरे और झरने के बीच से ट्रेन गुजरती है.

homelifestyle

Valley Queen Heritage Train: खूबसूरत वादियों और सुरंगों से गुजरती है ये ट्रेन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-valley-queen-heritage-rail-service-this-train-passes-through-the-beautiful-valleys-gormghat-rajasthan-local18-9172881.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here