Last Updated:
Chhattisgarh mini goa : छत्तीसगढ़ का गंगरेल बांध इस सर्दी सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है. घनी हरियाली, शांत नीला जल, झरनों सा बहाव और एडवेंचर का रोमांच इसे मिनी गोवा की तरह लोकप्रिय बना रहा है. रायपुर से 77 किमी और धमतरी से 8 किमी दूर स्थित यह जगह वॉटर स्पोर्ट्स, लक्जरी वुडन हर्ट और धार्मिक पर्यटन के कारण परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन बन चुकी है. आइए जानते हैं.

गंगरेल बांध के चारों ओर फैली घनी हरियाली और पहाड़ों का अनोखा संगम ठंड के दिनों में पर्यटकों को जन्नत जैसी अनुभूति कराता है. शांत माहौल में बहती हवा और झील का नीला रंग मन को सुकून और दिल को करार देता है.

पहले यहां पर्यटक केवल बांध देखकर लौट जाते थे, लेकिन ‘मिनी गोवा’ का टैग मिलने के बाद यहां का आकर्षण कई गुना बढ़ गया है. ठंड के दिनों में तो यहां प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं.

गंगरेल बांध का असली मज़ा इसके वॉटर स्पोर्ट्स में है. पैरासीलिंग, प्लायबोर्ड, ऑकटेन, जार्बिन बॉल, पीडब्ल्यूसी बाइक, बनाना राइड, सौ-सीटर शिप, वॉटर साइकिल और कयाक जैसे एडवेंचर एक्टिविटी यहां के पर्यटकों को रोमांचित कर रही हैं. यह जगह परिवार, दोस्तों और कपल्स के लिए परफेक्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन साबित हो रही है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था भी गंगरेल को खास बनाती है. बांध क्षेत्र में स्थित मां अंगारमोती मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां आने वाले पर्यटक प्राकृतिक नजारे देखने के साथ माता के दर्शन भी करते हैं.

लाखों रुपए की लागत से तैयार किए गए वुडन हर्ट कॉटेज गंगरेल की खूबसूरती को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं. जर्मन लकड़ी से बने शानदार कॉटेज और रेस्टोरेंट सैलानियों को लक्जरी के साथ प्राकृतिक अनुभव प्रदान करते हैं. झील किनारे बने ये हर्ट्स ठंड के मौसम में ठहरने के लिए बेस्ट विकल्प साबित हो रहे हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-chhattisgarh-mini-goa-winter-tourist-spot-ghumne-vali-jagah-local18-9922565.html







