Agency:Bharat.one Himachal Pradesh
Last Updated:
Manali Igloo Village: 2012 में टशी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मौज मस्ती के लिए इग्लू बनाया था, अब वही जगह इग्लू विलेज के नाम से मशहूर है. दूर दूर से पर्यटक अब इस इग्लू विलेज में रहने आ रहे हैं.
सेथन में बर्फ से इग्लू बनाते हुए लोग
हाइलाइट्स
- मनाली का सेथन गांव इग्लू विलेज के नाम से मशहूर है.
- इग्लू विलेज ने युवाओं को रोजगार के साधन दिए.
- सैलानी इग्लू में रहने का नया अनुभव लेने आ रहे हैं.
Igloo Village in Manali: पर्यटन नगरी मनाली का सेथन गांव इग्लू विलेज के नाम से जाना जाता है. इस घाटी के यहां बर्फ के कई सारे इग्लू बनाए गए है. इस दौरान यहां दूर दूर से सैलानी रहने के लिए पहुंच रहे है.समुद्र तट से करीब नौ हजार फीट की ऊंचाई पर बने इग्लू सैलानियों को बेहद पसंद आ रहे है.
इग्लू से युवाओं को मिल रोजगार
इस कारोबार ने जहां लोगों के लिए रोजगार के साधन खोले हैं, वहीं यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए नया डेस्टिनेशन बनकर भी उभरा है. हामटा के सेथन में इग्लू के मालिक टशी और विकास ने बताया कि वह कड़ाके की ठंड में बर्फ को इकट्ठा कर कड़ी मेहनत से इग्लू का निर्माण कर करते है. अभी तक सैकड़ों सैलानी और स्थानीय लोग इसमें ठहर चुके हैं. उन्होंने इस बार पांच इग्लू बनाए हैं जो मार्च तक रहेंगे।
मौजमस्ती में बनाया था पहला इग्लू, अब दूर दूर से आते है सैलानी
टशी ने बताया कि 2012 में सबसे पहले उन्होंने दोस्तो के साथ मिलकर खुद के लिए इग्लू बनाया था. वह सब लोग घाटी में स्की करते है और टेंट्स में रहा करते थे, ऐसे में उन्होंने मौज मस्ती के मकसद से इग्लू का निर्माण कर इसमें रहने का अनुभव किया. ऐसे में जब यह अनुभव सफल रहा तो उन्होंने यहां इसे कमर्शियल तरीके से शुरू करना का सोचा और सैलानियों के लिए भी इस नए अनुभव को शुरू किया.
इग्लू में रहने का अनुभव करने सेथन पहुंच रहे सैलानी
वहीं बंगलूरू से सेथन पहुंची सैलानी ने बताया कि वह पहली बार इग्लू में रहने आई है. ऐसी में यहां का उनका एक्सपीरियंस यहां बेहद खास है. उन्हें यहां के रस्ते भी बेहद पसंद आए. उन्होंने बताया कि इग्लू में रहना उनके लिए नया अनुभव रहेगा. ऐसे में यहां उन्हें खाना भी बेहद पसंद आया है.
सैलानी ऐश्वर्या ने बताया की वह पहली बार कुल्लू मनाली आई है. ऐसे में वह और उनके पति खास तौर पर इग्लू में रहने के लिए ही मनाली आए है. ऐसे में इग्लू में आगे उन्हें अच्छा लग रहा है. वह सैलानियों से यही खाएंगी की सर्दियों में एक बार यहां रुकने जरूर आना चाहिए.
बंगलूरू से आए केवल ने बताया कि इग्लू विलेज में आकर उन्हें नया अनुभव हुआ है. ऐसी में भारत में इग्लू में रहने का एहसास करने के लिए सबको एक बार यहां जरूर आना चाहिए.
Manali,Kullu,Himachal Pradesh
February 16, 2025, 16:30 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-igloo-house-in-sethan-village-of-manali-famous-among-tourist-local18-9036283.html
