Home Travel ये हैं यूपी के फेमस वाटरफॉल, खूबसूरत इतने कि भूल जाएंगे मनाली-शिमला,...

ये हैं यूपी के फेमस वाटरफॉल, खूबसूरत इतने कि भूल जाएंगे मनाली-शिमला, यहां हर झरने की अपनी खास अदा

0
0


Last Updated:

Rajdari-Devdari Waterfall: चंदौली में वाराणसी के पास चंद्रप्रभा अभयारण्य में स्थित देवदरी और राजदरी झरना उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्वितीय उदाहरण हैं. देवदरी झरना अपनी विशाल और शक्तिशाली धारा के लिए प्रसिद्ध है, जबकि राजदरी झरना अपनी सीढ़ीनुमा संरचना के लिए जाना जाता है.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं और प्रकृति के प्रेमी हैं, तो आपको राजदरी-देवदरी जल प्रपात जरूर जाना चाहिए. चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य में आने वाले ये सुंदर स्थल लुभावना दृष्य प्रस्तुत करते हैं. शांत वातावरण वाले इन स्थलों पर आपको एक अलग अनुभव मिलेगा.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

राजदरी-देवदरी और चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य चंदौली जिले में पड़ता है, जो वाराणसी का पड़ोसी जिला है. यहां स्थानीय पर्यटकों की बड़ी तादाद में भीड़ लगती है, यहां सैलानी सैर सपाटे और पिकनिक के लिए आते है. रविवार और छुट्टियों के दिन यहां पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

इन दिनों राजदरी क्षेत्र के वनांचल इलाके में मानसून के बदलते ही मेघ भी खूब जमकर बरसे. वनांचल सहित राजदरी-देवदरी जलप्रपात के इलाके में लगातार हुई मूसलाधार बारिश में जंगलों के नजरों को बदल दिया. बारिश होते ही सैलानी जलप्रपातों की ओर अपना रुख करने लगे. बारिश के बाद मौसम खुशनुमा होते ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पहुंच गए और गिरते पानी का दीदार करते हुए काफी प्रसन्न नजर आए.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

राजदरी-देवदरी जलप्रपात से पानी गिरने का आकर्षक नजारा लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया. तेज धार के साथ राजदरी जलप्रपात से गिर रहा पानी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गय. वहीं, रपटे की तरह भी पानी पूरी तरह से लबालब भर गया, जिससे वहां का नजारा तालाब की तरह दिखने लगा.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

हालांकि पर्यटकों को पानी के पास जाने और रेलिंग से दूरी बनाए रखने के लिए लगातार वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निर्देशित किया जा रहा है. पर्यटकों को जलप्रपात के आसपास नहाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब पर्यटक जलप्रपात परिसर में पहुंचकर केवल गिरते पानी को ही निहार रहे हैं.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

बारिश का मौसम सुहाना होते ही पूरा जलप्रपात परिसर पर्यटकों से पट गया. कई पर्यटक तो झमाझम बारिश के पानी में भीगते हुए भी जलप्रपात को निहारने का आनंद ले रहे थे. चंद्रप्रभा रेंज के वन दरोगा व राजदरी के केयरटेकर रिशु चौबे ने बताया कि वनांचल इलाके में हुई बारिश में पूरे क्षेत्र को खुशनुमा कर दिया है.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

आसपास सहित दूर दराज के पर्यटक भी जलप्रपातों पर पहुंचने के लिए बेताब दिखने लगे हैं. हालांकि उन्हें निर्धारित किए गए के नियमों का पालन करते हुए जलप्रपात परिसर में जाने दिया जाएगा. इसके बाद वह वहां के तस्वीरों को कैद करने के साथ ही गिरते पानी को निहार सकेंगे.

राजदरी देवदरी जलप्रपात

वहीं, इस संबंध में चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि वनांचल इलाके में हुई बारिश में पूरा क्षेत्र हरा भरा दिखने लगा. सैलानी भी पर्यटन स्थलों की ओर अपना रुख किए हैं. वही जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं को भी पर्याप्त पानी मिल गया है. हालांकि राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर भी पर्यटकों की भीड़ देखी गईय अब और भी ज्यादा लोगों के यहां पहुंचने की वन विभाग को उम्मीद है.

homelifestyle

ये हैं यूपी के फेमस वाटरफॉल, खूबसूरत इतने कि भूल जाएंगे मनाली-शिमला


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-rajdari-and-devdari-are-the-famous-waterfalls-of-up-so-beautiful-that-you-will-forget-manali-shimla-local18-9562395.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here