Last Updated:
Top 5 picnic spots in janjgir: अगर आप भी अपने दोस्तों-परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बना रहे है तो जांजगीर चांपा जिले के इन पांच प्रसिद्ध जगह जा सकते हैं. जहां खूबसूरती और मनोरम दृश्य पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है.
नगरदा वाटरफॉल जांजगीर और सक्ती जिले के मध्य में नगरदा ग्राम में गुडहा पहाड़ी पर स्थित है, यहां आप पिकनिक के साथ ही इस वॉटर फॉल में नहा कर मजे ले सकते है. नगरदा वाटरफॉल प्राकृतिक सौन्दर्य और हरियाली से परिपूर्ण है, इस झरने की खास बात यह है, यहां 3 अलग अलग झरना देखने को मिलता है,वही बरसात के मौसम में यहां की खूबसूरती सबसे अधिक रहती हैं. इस झरने के पास में ही भगवान शिव को समर्पित मंदिर है.
जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी में हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज मनोरम पर्यटन स्थल है, जहां आप बैराज के दोनों तरफ घने पेड़ो के छाया में पिकनिक मना सकते है, इस कुदरी बैराज में अब नौका विहार की भी सुविधा मिलने लगेगी, यहां पर छोटे बच्चों के खेलने और झूलने के लिए एक खूबसूरत बगीचा में झूला भी लगाया गया है जहां से हसदेव नदी का सुन्दर नजारा दिखाई पड़ता है, यह जिले के बहुत ही प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट हैं.
जांजगीर मुख्यालय से 25 किमी दूर पंतोरा मार्ग पर देवरी- चिचोली पिकनिक स्पॉट में पूरे साल पर्यटकों से भरा रहता है, यह जगह परिवार दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए भी बेहतरीन जगह है, जहां हसदेव नदी के बीच और किनारे मौजूद बड़े-बड़े पत्थर फोटोशूट को आकर्षक बनाते हैं, स्थानीय के अलावा यहां पड़ोसी जिलों से भी लोग यहां पिकनिक मनाने या घूमने आते हैं, वही यहां पर कई अलग अलग प्रकार के सेल्फी प्वाइंट भी बनाएं गए है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
अगर आप अपने पिकनिक को यादगार और मजेदार बनाना चाहते तो अकलतरा ब्लॉक अन्तर्गत प्रसिद्ध दल्हा पहाड़ है, जिसकी ऊंचाई लगभग 700 मीटर है, इस पहाड़ की ऊपरी चोटी पर पहुंचने और ऊपर से चारों ओर का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते है और प्राकृतिक की खूबसूरत नजारा का आनंद लेते हैं. दल्हा पहाड़ की चोटी पर जाने के लिए 4 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है, जहां जाने पर आपका मन मोह लेगा, यहां पिकनिक के साथ ही ट्रैकिंग के लिए भी लोग यहां आते है,
जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर और बिलासपुर से 62 किलोमीटर दूर पर स्थित शिवरीनारायण धाम है, जिसे छत्तीसगढ़ का गुप्त प्रयाग कहा जाता है. यहां तीन नदी महानदी, शिवनाथ और जोक नदी का त्रिवेणी संगम हैं. यहां प्राकृतिक छठा से भरपूर हैं. यहां महानदी में नौका चलती है, जिसका आनंद आप ले सकते है, शिवरीनारायण में महानदी घाट बहुत ही विशाल फैला हुआ है, जहां लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते है, साथ ही यहां पर एक एक नया जगह विकसित हो रहा है जो पिकनिक और घूमने के लिए मिनी अमेजन नाम से नदी किनारे छोटा सा जंगल है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-top-5-picnic-spots-in-janjgir-champa-perfect-places-family-and-tourist-local18-9905931.html
