Last Updated:
Ranchi Top 3 Best Colony : रांची के अशोकनगर, कांके और हरमू के कॉलोनी अपने साफ-सुथरे माहौल, खूबसूरत बंगले, पार्क और हरियाली के लिए मशहूर हैं, जहां रहना लोग पसंद करते हैं. यहां आपको 5000 रुपये से लेकर 15000 तक में कमरा मिलेगा.

कई बार बाहर से जब लोग रांची आते हैं तो उन्हें रहने के लिए एकदम साफ सुथरा और खूबसूरत मोहल्ला चाहिए होता है. ऐसे में आप आंख बंद करके रांची के इन तीन लोकेशन में आ सकते हैं. रांची में ऐसे कुछ मोहल्ले हैं, जो इतने साफ सुथरे हैं कि लोग यहां पर अधिक पैसा देकर भी रहने के लिए आते हैं. एकदम साफ सुथरा, बड़े-बड़े बंगले, दिखने में बड़ा ही खूबसूरत लगता है. इनमें सबसे पहला नाम अशोकनगर के रोड नंबर 1, 2, 3, 4 का आता है. यह मोहल्ला देखकर आपको चंडीगढ़ की याद आ जाएगी.

ये एक कोऑपरेटिव सोसाइटी है, जो पूरा प्लान करके बनाई गई है. यही कारण है आपको रूट 90 डिग्री एंगल पर कट मिलेगी और हर मोहल्ले में एक खूबसूरत पार्क मिलेगा. जहां बच्चों के खेलने के लिए झूले लगे हुए हैं. हर गेट पर सिक्योरिटी रोड के दोनों तरफ खूबसूरत पलाश के पेड़ और उसके जमीन पर बिखरे हुए रंग-बिरंगे फूल हैं. वहीं, बैठने के लिए बेंच और रोमांटिक रोड लैंप लगाया गया है. शाम के वक्त यह नजारा को देखना बेहद ही मनोरम होता है.

यहां पर ऐसा है कि अगर आप स्ट्रेस में भी हैं तो यहां पर आकर वॉकिंग कर लें तो आपको बड़ा ही आनंद महसूस होगा. यहां ना बड़े वाहन आते हैं और ना अधिक गाड़ी की आवाज आई होती है. ऐसे में एकदम सन्नाटा और साफ सफाई इतना की प्लास्टिक भी अगर आप दिखा दें, तो आपको इनाम दे दिया जाए.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसके अलावा कांके के कॉलोनी यहां पर तो आपको चलते-चलते कोई हेरिटेज बंगले भी नजर आ जाएंगे. जो 100 साल पुराना होगा. खूबसूरती और साफ सफाई दोनों यहां पर देखने को मिलेंगे. कई सारे गार्डन भी है. यहां पर आपको अंग्रेजों के जमाने के बंगले देखने को मिलेंगे.

वहीं, यहां पर आपको खूबसूरत लाल कोठी देखने को मिल जाएगी. देखने में एकदम फिल्मी सेट से कम नहीं लगती है. साफ सफाई भी एकदम चकाचक. इसीलिए भी लोग यहां पर आना चाहते हैं. यहां से संसेट का नजारा भी बड़ा ही मनोरम नजर आता है. क्योंकि, रांची से थोड़ा सा आउटसाइड पड़ता है.

इसीलिए कांके डैम से आने वाली ताजी हवा भी और आपके घर के खिड़की से कांके डैम का जबरदस्त नजारा देखने को मिलेगा. इसके अलावा हरमू के भी बाईपास के कुछ कॉलोनी में आ सकते हैं. जहां पर पार्क के साथ-साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है.

यहां आपको हर मोहल्ले में कोई ना कोई निगम पार्क देखने को मिल जाएगा. यहां का निगम पार्क काफी मेंटेन रहता है. पूरा हरियाली, बच्चों के खेलने के लिए अलग क्षेत्र तो बैठने के लिए और वॉकिंग के लिए अलग क्षेत्र. यही कारण है कि लोग यहां पर रहना पसंद करते हैं. घूमने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होती. इस पार्क में एक बार आ जाएंगे तो आपका मूड फ्रेश हो जाएगा. और साफ-सफाई भी एकदम तगड़ी रहती है. हालांकि, सभी जगह का रेंट अगर आप रहना चाहते हैं तो मिनिमम 5000- 15000 के बीच यहां के मकानों का किराया है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/jharkhand/ranchi-ranchi-top-3-best-clean-colony-ashoknagar-kanke-harmu-revealed-clean-neighborhoods-good-park-road-local18-ws-l-10087111.html






