Home Travel रोहतास के पर्यटन स्थल: इंद्रपुरी डैम, मांझर कुंड, शेरशाह मकबरा, किला

रोहतास के पर्यटन स्थल: इंद्रपुरी डैम, मांझर कुंड, शेरशाह मकबरा, किला

0
2


Last Updated:

Rohtas Top 9 Tourist Spots : रोहतास जिले में इंद्रपुरी डैम, मांझर कुंड, करमचट डैम, मां ताराचंडी धाम, शेरशाह सूरी का मकबरा, करबंडिया पहाड़, कशिश वाटरफॉल, तुतला भवानी धाम और रोहतासगढ़ किला प्रमुख आकर्षण हैं.

सोन नदी पर बना इंद्रपुरी डैम, जहां पानी और प्रकृति मिलकर शानदार नज़ारा पेश करते हैं

इंद्रपुरी डैम रोहतास जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट मानाा जाता है, जो सोन नदी पर बना हुआ है. यह अपनी विशाल जलधारा और हरियाली के लिए जाना जाता है. सर्दियों और बरसात के बाद यहां का दृश्य बेहद आकर्षक होता है. जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. यह स्थल सासाराम से लगभग 25 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने के लिए सासाराम से डेहरी की ओर नियमित बस, ऑटो और निजी वाहन की सुविधा उपलब्ध है. सड़क पूरी तरह पक्की और सुगम है.

पहाड़ों के बीच गिरता मांझर कुंड का झरना, प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद

मांझर कुंड रोहतास का सबसे प्रसिद्ध झरना है, जो घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित है. ऊंचाई से गिरता पानी और आसपास का शांत वातावरण इसे पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए खास बनाता है. यह स्थल सासाराम से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां पहुंचने के लिए तिलौथू होते हुए टैक्सी या निजी वाहन सबसे बेहतर साधन माने जाते हैं.

शांत पानी और हरियाली के बीच स्थित करमचट डैम

करमचट डैम शांति पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए आदर्श जगह मानी जाती है. जहां आसपास की हरियाली और खुला वातावरण मन को सुकून देता है. यह स्थान फैमिली पिकनिक और सुबह-शाम की सैर के लिए लोकप्रिय है. करमचट डैम सासाराम से करीब 35 किलोमीटर दूर है और नौहट्टा मार्ग से बस या निजी वाहन के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

आस्था और प्रकृति का संगम, मां ताराचंडी धाम

मां ताराचंडी धाम रोहतास जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है. जहां साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है. पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर से पूरे इलाके का सुंदर दृश्य दिखाई देता है. यह धाम सासाराम से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां ऑटो, ई-रिक्शा या निजी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

ऐतिहासिक तालाब के बीच स्थित शेरशाह सूरी का मकबरा

शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम की पहचान माना जाता है, जो ऐतिहासिक वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है. चारों ओर पानी से घिरा यह मकबरा पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित करता है. यह स्थल सासाराम शहर के भीतर ही स्थित है. शहर के किसी भी हिस्से से ऑटो या ई-रिक्शा से पहुंचा जा सकता है.

ऊंचाई से दिखता प्रकृति का खूबसूरत नज़ारा, करवंदिया पहाड़

करबंडिया पहाड़ एडवेंचर और ट्रेकिंग के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां से आसपास के गांव, जंगल और पहाड़ियों का दृश्य बेहद मनमोहक दिखाई देता है. यह स्थान सासाराम से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां पहुंचने के लिए निजी वाहन या बाइक सबसे उपयुक्त साधन माने जाते हैं.

कम भीड़ और ज्यादा खूबसूरती वाला कशिश वाटरफॉल

कशिश वाटरफॉल रोहतास का एक कम चर्चित लेकिन बेहद सुंदर झरना है. जहां बारिश के मौसम में पानी की धाराएं देखने लायक होती हैं. शांत वातावरण के कारण यह जगह प्रकृति प्रेमियों को खास पसंद आती है. यह झरना सासाराम से लगभग 50 किलोमीटर दूर है और नौहट्टा की ओर जाने वाले मार्ग से निजी वाहन द्वारा पहुंचा जा सकता है.

पहाड़ियों के बीच बसा आस्था का केंद्र, तुतला भवानी धाम

तुतला भवानी धाम धार्मिक आस्था के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. मंदिर के आसपास की घाटियां और झरना इस स्थान को खास बनाते हैं. यह धाम सासाराम से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां बस, ऑटो या निजी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

इतिहास और रोमांच का प्रतीक, रोहतासगढ़ किला

रोहतासगढ़ किला पहाड़ियों पर स्थित एक विशाल ऐतिहासिक किला है, जो अपने पुराने द्वारों, दीवारों और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यह स्थल इतिहास प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए खास आकर्षण रखता है. रोहतासगढ़ किला सासाराम से करीब 45 किलोमीटर दूर है. यहां डेहरी होते हुए नौहट्टा मार्ग से टैक्सी या निजी वाहन द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रोपवे टूटा तो क्या? रोहतास में अभी भी हैं ये टॉप 9 खूबसूरत स्पॉट, देखें Photos


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-rohtas-tourist-spots-indrapuri-dam-manjhar-kund-karamchat-dam-local18-ws-l-10017276.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here