उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर अपनी खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहरों और शाही ठाठ-बाट के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है. अब जैसे-जैसे वीकेंड और न्यू ईयर सीजन की शुरुआत हुई है, वैसे-वैसे उदयपुर शहर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. हालात ऐसे हैं कि शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से लेकर देर रात तक सैलानियों की चहल-पहल बनी हुई है.
शहर का सिटी पैलेस हो या फिर सहेलियों की बाड़ी, पिछोला झील के घाट हो या फतहसागर की पाल हर जगह सैकड़ों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक नजर आ रहे हैं.
देश-विदेश से सैलानी पहुंच रहे हैं उदयपुर
न्यू ईयर को लेकर लेक सिटी में की गई है खास तैयारी
न्यू ईयर को लेकर शहर के लग्जरी और हेरिटेज होटलों में भी खास तैयारियां की गई हैं. कई होटलों में थीम पार्टी, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और राजस्थानी फोक डांस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. होटल एसोसिएशन के अनुसार न्यू ईयर के लिए कई होटलों में पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या भी अच्छी खासी है. उदयपुर इन दिनों पूरी तरह से सैलानियों के रंग में रंगा हुआ है.पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को इस सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद है, वहीं शहर की रौनक भी इन दिनों देखते ही बन रही है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-udaipur-tourism-boom-new-year-weekend-tourist-rush-lake-city-hotels-celebration-local18-10009106.html

















