Last Updated:
Dhaba on Sultanpur-Varanasi highway: अगर आप लखनऊ से बनारस रोड की यात्रा कर रहे हैं तो आपको सुल्तानपुर के चांदा स्थान पर एक नंद गांव ढाबा मिलेगा. जहां पर आपको पूरा प्राकृतिक माहौल देखने को मिलेगा. क्योंकि यहां पर सात नदियों के पानी का अमृत कुंड देखने को मिलेगा. साथ ही शाम को गंगा आरती और बिना मसाले का स्वादिष्ट खाना मिलेगा. जिसे देख कर आपको गांव की याद आ जाएगी.

संचालक डॉ. पल्लवी कौशल ने बताया कि इस ढाबे का उद्देश्य लोगों को केमिकलयुक्त खान-पान से दूरी बनाना तथा प्राकृतिक और आर्गेनिक भोजन उपलब्ध करवाना है.

आपको बता दें कि इस ढाबे में खाने वाले व्यंजन पूरी तरीके से नेचुरली होते हैं. यहां पर बनाए जाने वाले खाने में रासायनिक मसाले का प्रयोग नहीं किया जाता बल्कि ऑर्गेनिक मसाले देसी तरीके से बनाकर इस्तेमाल किए जाते हैं. जिससे खाना पूरा प्राकृतिक और स्वादिष्ट लगता है.

इसके साथ ही इस ढाबे की सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यहां पर इस ढाबे को पूर्ण रूप से महिला कर्मचारी ही संचालित करती हैं. यहां पर आपको खाना बनाने वाली खाना परोसने वाली और अन्य काम करने वाली कर्मचारी महिलाएं हैं.

Bharat.one से बातचीत के दौरान ढाबा की चेयरपर्सन डॉ पल्लवी कौशल ने बताया कि यहां पर आपको नाश्ते में स्पेशल चाय 25 रुपए में ब्लैक टी, 20 रुपए में हाट मिल्क, 45 रुपए में प्याज पकौड़ा ( 8 पीस), 100 रुपए में वेज पकौड़ा ( 8 पीस), 200 रुपए में पनीर पकौड़ा (8 पीस) ,250 रुपए में खाने में दाल-रोटी, पराठा, नंद गांव स्पेशल पनीर और विभिन्न प्रकार की सब्जियां किफायती दामों में मिल जाएंगी.

आपको बता दें कि यह ढाबा सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है. इसके साथ थी इस ढाबे पर किसी भी प्रकार का नशा जैसे तंबाकू गुटका सिगरेट शराब आज का सेवन करने वालों की गेट से एंट्री नहीं दी जाती है, क्योंकि यह ढाबा पूरी तरीके से नशामुक्त बनाया गया है.

नंदगांव ढाबा में प्रवेश करते ही आपको एक अमृत कुंड बना हुआ दिखाई देगा. इस कुंड में सात नदियों का पानी डाला गया है.इस कुंड में बैठने के लिए सीट की भी व्यवस्था की गई है.तथा इसमें सात नदियों का पानी डाला गया है. इस अमृत कुंड के पास प्रत्येक दिन शाम को गंगा आरती भी की जाती है.

इसके अलावा ढाबे के अंदर बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के झूले तथा कुछ ऊंचाई पर मचान चारपाई एवं ग्रामीण उत्पादन से निर्मित मचिया तथा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है. जो भाभी को प्राकृतिक लुक दे रहा है.

अगर आप इस ढाबे पर खाने के साथ-साथ नेचुरल आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यह सुल्तानपुर से वाराणसी हाईवे पर चांदा के निकट पूनी भीम पट्टी गांव स्थित नंद गांव के नाम से मिल जाएगा. यह सुल्तानपुर के लोगों के साथ-साथ उस हाईवे से आने जाने वाले लोगों के लिए भी अद्भुत आनंद प्रदान करता है.

कई तरह के औषधीय पौधे लगाए गए हैं जो लोगों की सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. यहां पर एक नवग्रह वाटिका भी बनाई गई है जिसमें कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/sultanpur-travelling-on-varanasi-sultanpur-highway-then-stop-here-you-will-get-natural-environment-and-organic-food-local18-9608404.html
















