Home Travel विदेश नहीं जा सकते? देहरादून की ये लोकेशंस हैं परफेक्ट, यहां प्यार...

विदेश नहीं जा सकते? देहरादून की ये लोकेशंस हैं परफेक्ट, यहां प्यार का इज़हार कभी मना नहीं होगा – Uttarakhand News

0
3


Last Updated:

देहरादून. बरसात के सुहावने मौसम में अगर आप अपने किसी खास के सामने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो सिटी ऑफ लव देहरादून की कुछ खूबसूरत लोकेशंस पर जाकर यह कर सकते हैं. ऐसे पल में आपका प्रिय व्यक्ति आपके सामने “ना” नहीं कह पाएगा. जानें इस जगह की खासियत…

Maldevta

रैनी सीजन में अगर आप रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं और एक भी पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो मालदेवता एक अच्छी जगह मानी जाती है. यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बहती हुई सौंग नदी बहुत ही सुंदर नजर आती है. यह फोटोशूट और वीडियोग्राफी के लिए भी अच्छी लोकेशन है.

Gun hill

पहाड़ों की रानी मसूरी में मनोरम दृश्य वाली जगहों का भंडार तो है ही, लेकिन सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है गन हिल. यहां आप अपने पार्टनर या किसी स्पेशल के साथ आ सकते हैं. यहां जाने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है. ऊपर पहुंचकर आपको कई सारी दुकानें मिलती हैं, जहां से आप शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं.

Deoban

देवदार के घने जंगलों के बीच अगर आप प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो देववन आपके लिए एक बहुत अच्छा स्थान है. यह देश के सबसे ऊंचे हिल स्टेशनों में 28वें नंबर पर है और चकराता ब्लॉक में स्थित है. प्री-वेडिंग के लिए लोग यहां आना पसंद करते हैं.

company garden

अपनी जिंदगी के खूबसूरत इंसान को अगर आप रंग-बिरंगे फूलों के बीच प्रपोज करना चाहते हैं, तो मसूरी के कंपनी गार्डन में घनी घटनाओं के बीच खिलते लाल, पीले, नीले और गुलाबी फूल बहुत सुंदर नजर आते हैं. 

Ramtal garden

शांत वादियों, हरियाली और दुर्लभ पौधों के लिए जाना जाने वाला रामताल गार्डन भी चकराता में ही स्थित है. यहां तालाब, फूलों का बगीचा और रंग-बिरंगे पक्षियों के नजारों के बीच का दृश्य भी बेहद शानदार होता है. 

kanasar

चकराता सिटी से लगभग 26 किलोमीटर दूरी पर स्थित कानासार बेहतरीन लोकेशन मानी जाती है और यह लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट भी है. जंगल की प्राकृतिक सुंदरता, पक्षियों की चहचहाहट और बारिश के बाद यहां के नजारे लोगों को यहां खींच लाते हैं. 

camel back road

पहाड़ों की रानी मसूरी के मुख्य बाजार से लगभग 3 किमी पैदल चलने के बाद आप कैमल बैक रोड पहुंच जाएंगे. यह जगह सनराइज और सनसेट के लिए काफी पसंद की जाती है, क्योंकि यहां  पड़ने वाली सूर्य की किरणें सोने के गहनों जैसे प्रकृति का श्रृंगार करती हैं. इसलिए यह कपल्स के लिए बेहतरीन स्पॉट है. 

homelifestyle

विदेश नहीं जा सकते? ये लोकेशंस हैं परफेक्ट प्यार का इज़हार करने के लिए, जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-mussoorie-chakrata-romantic-spots-attract-couples-in-rainy-season-best-place-for-vacations-know-more-local18-ws-kl-9564143.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here