Summer Vacation Destinations For Families: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए मस्ती, एडवेंचर और नई चीजों को जानने का सबसे अच्छा मौका होती हैं. ऐसे में अगर वेकेशन के दौरान उन्हें किसी ऐसे जगह ले जाया जाए, जहां अच्छा मौसम हो, फन एक्टिविटीज मिले और नेचर के बीच समय बिताने का मौका हो, तो छुट्टियों का मज़ा दोगुना हो जाता है. अगर आप भी इस बार कई पैरेंट्स की तरह इस उलझन में हैं कि बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने और यादगार अनुभव देने के लिए कहां ले जाएं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं. हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट्स, जो बच्चों के लिए मनोरंजन, शिक्षा और सुकून से भरपूर हैं.
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की जगह(Summer Travel Destinations For Children)-
मसूरी, उत्तराखंड: मसूरी(mussoorie) को “क्वीन ऑफ हिल्स” कहा जाता है और ये बच्चों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां का केम्पटी फॉल, गन हिल और मसूरी लेक बच्चों को बहुत पसंद आते हैं. यही नहीं, यहां का रोपवे राइड भी उन्हें रोमांच से भर देगा.
माउंट आबू, राजस्थान: राजस्थान घूमने का मन हो और आप यहां की गर्मी को अवॉइड करना चाहते हैं तो माउंट आबू हिल स्टेशन(mount abu) का प्लान बनाएं. यहां नक्की लेक में बोटिंग, टोड रॉक और सनसेट पॉइंट बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब अच्छी लगती है.
कुर्ग, कर्नाटक: अगर आप साउथ इंडिया जाना चाहते हैं तो कुर्ग(coorg) एक बेहतरीन समर डेस्टिनेशन है. हरे-भरे कॉफी बागान, शांत वातावरण और एलिफेंट कैंप बच्चों के लिए एडवेंचर और लर्निंग का कॉम्बो बन सकते हैं.
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग(darjeeling) में टॉय ट्रेन की सवारी, टाइगर हिल से सनराइज का दृश्य और चाय के बागान. ये सारी चीजें बच्चों को नेचर के करीब लाते हैं. ये जगह शांत और बच्चों के घूमने के लिए सेफ भी हैं.
इसे भी पढ़ें:शाहरुख खान का एयरपोर्ट लुक! 59 में दिखा स्टाइल और स्वैग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! फैंस हुए दीवाने
सिक्किम: सिक्किम(sikkim) की ठंडी हवाएं, मॉनेस्ट्रीज़ और झीलें, बच्चों को नए कल्चर से रूबरू कराती हैं. यहां की यूमथांग वैली, त्सोंगमो झील और बटरफ्लाई पार्क बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहते हैं.
इन जगहों पर जाकर बच्चे न सिर्फ गर्मी से राहत महसूस करेंगे, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और नए अनुभवों से बहुत कुछ सीखेंगे भी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-5-top-tourist-destinations-in-india-for-kids-during-summer-vacation-cool-and-fun-places-to-escape-heat-with-family-like-mussoorie-9174431.html

















