Last Updated:
Winter picnic Place: सर्दियों में घूमने का प्लान कर रहे है तो कांकेर के ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन आपके लिए बेहद खास रहेंगे. आप इन पर्यटन स्थल में प्रकृति और शांति के करीब महसूस करेंगे.पर्यटकों की यह खूब पसंद आता है.

कांकेर का दूधवा डेम घूमने और पिकनिक मनाने के लिए जाया जा सकते है. यह बहुत ही खूबसूरत जगह है. इस डेम में आप नौका-विहार का भी आनंद ले सकते हैं. यह डेम सिंचाई और जल संचय के लिए बनाया गया था, वहीं अब इसे पर्यटन के लिए भी विकसित किया गया है.

धारापुड़म हिल स्टेशन कुछ महीनों पहले खोजा गया है.अगर आपको ट्रेकिंग कर प्रकृति के खूबसूरत नज़ारे देखने का मन कर रहा है, तो आप धारापुड़म हिल स्टेशन जा सकते हैं.यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहाँ लोग घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पर्यटक आते हैं. यह कांकेर जिला मुख्यालय से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

मलांजकुड़ुम झरना दूध नदी पर स्थित है.यह एक खूबसूरत झरना है. यहाँ साल भर पर्यटकों की भीड़ रहती है. मलांजकुड़ुम के चारों ओर पेड़ हैं, जो इस झरने की खूबसूरती को बढ़ाते हैं.आप परिवार के साथ पिकनिक और घूमने के लिए जा सकते हैं.यह कांकेर से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

खम ढोड़गी बांध कांकेर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहाँ आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं. साथ ही यहाँ बम्बू राफ्टिंग भी चलती है, जिसका आप आनंद ले सकते हैं. यह डेम अब पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन गया है.

कांकेर का गढ़िया पहाड़ बेहद प्रसिद्ध है.यह कांकेर जिला मुख्यालय के पास स्थित है.यहाँ वॉच टॉवर बना हुआ है, जहाँ से आप कांकेर शहर को देख सकते हैं इसके अलावा पेड़-पौधे और प्राकृतिक दृश्य लोगों को बहुत आकर्षित करते हैं.यहाँ लोग घूमने और पिकनिक मनाने आते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-chhattisgarh-winter-picnic-best-tourist-place-local18-9942027.html







