Last Updated:
Rajnandgaon Mangata Van Chetna Kendra Tourist Place: छत्तीसगढ़ में टूरिस्ट स्पॉट की कोई कमी नहीं है.राजनांदगांव का मनगटा वन चेतना केंद्र भी प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है. 387 हेक्टेयर में फैले वन चेतना कें…और पढ़ें
वन चेतना केन्द्र
हाइलाइट्स
- मनगटा वन चेतना केंद्र 387 हेक्टेयर में फैला है.
- यहां हिरण, मोर, खरगोश जैसे जानवर देख सकते हैं.
- दिसंबर से मार्च तक पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है.
राजनांदगांव. भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में अगर आप भी अपने परिवार के साथ कीमती वक्त बिताना चाहते हैं, तो राजनांदगांव के मनगटा वन चेतना केंद्र पहुंच सकते हैं. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बसा मनगटा वन चेतना केंद्र जंगलों के बीच बसा हुआ है. यहां आप जिप्सी का भी आनंद ले सकते हैं. इसके साथ ही मड हाउस, टेंट हाउस के अलावा अन्य चीज आपको यहां देखने को मिलेगी.अपने परिवार के साथ शोरगुल से दूर शांत वातावरण में वन विभाग के द्वारा बनाए गए वन चेतना केंद्र में आप अपने परिवार के साथ कीमती समय बिता सकते हैं.
387 हेक्टेयर में फैला है वन चेतना केंद्र
राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनगटा वन चेतना केंद्र बनाया गया है, जहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस वन चेतना केंद्र में हिरण, जंगली सूअर, मोर, खरगोश और नीलगाय पाया जाता है, जिसे देखने के लिए लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. 387 हेक्टेयर में यह वन चेतना केंद्र फैला हुआ है और जंगल की हरियाली देखते ही बनती है. यहां जानवरों की अटखेलियां देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लाेगों के मनोरंजन के लिए वन चेतना केंद्र बनाया गया है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं. दिसंबर से लेकर मार्च तक पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है. यहां पर्यावरण और जानवरों के संबंध में जानकारियां भी दी जाती हैं.
जिप्सी से भी घूम सकते हैं पर्यटक
मनगटा वन चेतना केंद्र में जिप्सी की भी सुविधा उपलब्ध है. जिप्सी के माध्यम से वन चेतना केंद्र में लोग घूम सकते हैं. यहां लोग जंलगी जानवरों के साथ पक्षियों का भी दीदार कर सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है. यहां राजनांदगांव जिला सहित दुर्ग, बालोद, कवर्धा, भिलाई सहित अन्य क्षेत्रों से पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं. मनगटा वन चेतना केंद्र के आस-पास उद्यान का निर्माण किया गया है. यह घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है.
Rajnandgaon,Chhattisgarh
March 16, 2025, 12:41 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-chhattiasgarh-tourist-spot-rajnandgaon-mangata-van-chetna-kendra-best-to-spend-peaceful-moments-with-family-local18-9103969.html

















