Last Updated:
Mall Road History: मॉल रोड आमतौर पर पहाड़ों के बीच एक समतल जगह पर बनाई जाती है, जहां से पर्यटक आसपास के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं. यहां कार या अन्य वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होती, ताकि लोग आराम से पैदल…और पढ़ें
मॉल रोड पर टूरिस्ट का जमावड़ा हमेशा देखने को मिलता है.
अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी आप पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए जाते हैं तो वहां मॉल रोड को पाते हैं. ऐसी रोड आपको हर माउंटेन एरिया में देखने को मिलेंगे. मॉल रोड ऐसी जगह होती है जो टूरिस्टों को आकर्षित करती है और सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र मानी जाती है. आखिर यह क्यों बनाई गई है, आइए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प कहानी…
मॉल रोड की परंपरा ब्रिटिश राज के दौरान शुरू हुई थी, जब ब्रिटिश ऑफिसर पहाड़ी क्षेत्रों में रहते थे तो वे गर्मी पाने के लिए ऐसी रोड पर सैर के लिए निकलते थे. मॉल रोड को खासतौर पर बाजार, रेस्टोरेंट और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया था, ताकि वहां रहने वाले ब्रिटिश नागरिक अपनी जरूरतों और आराम का ध्यान रख सकें.
मॉल रोड आमतौर पर पहाड़ों के बीच एक समतल जगह पर बनाई जाती है, जहां से पर्यटक आसपास के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं. यहां कार या अन्य वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होती, ताकि लोग आराम से पैदल चल सकें और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे. हालांकि अब गाड़ियों की आवाजाही भी होने लगी है.
आज मॉल रोड न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है बल्कि स्थानीय संस्कृति और टूरिस्टों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी है. यहां पर छोटे-बड़े बाजार, लोकल हैंडमेड चीजों की दुकानें, कैफे और रेस्टोरेंट मिलते हैं, जहां लोग अपना किमती समय बिताते हैं. साथ ही, यह टूरिस्ट और स्थानीय लोगों के बीच सामाजिक जुड़ाव का एक अहम हिस्सा भी है.
मसूरी, शिमला, नैनीताल और मनाली जैसे पहाड़ी स्थानों के मॉल रोड पर टूरिस्ट का जमावड़ा हमेशा देखने को मिलता है. ये जगहें न केवल खरीदारी और खाने-पीने के लिए मशहूर हैं, बल्कि यहां से आसपास के पहाड़ों और घाटियों का मनोरम दृश्य भी देखने को मिलता है. मॉल रोड पर आपको कई पारंपरिक मंदिरों के दर्शन भी करने को मिलेंगे, जैसे मनाली के मॉल रोड पर फेमस हिडिंबा का मंदिर है और इसी के सामने इनके पुत्र घटोत्कक्ष का भी मंदिर है.
Manali,Kullu,Himachal Pradesh
January 16, 2025, 11:55 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-why-do-hill-stations-have-mall-roads-know-intresting-story-behind-it-8963800.html

















