Andaman Trip Guie: अंडमान निकोबार आइलैंड्स का नाम सुनते ही दिमाग में नीला पानी, सफेद रेत और खूबसूरत बीच उभरते हैं, अगर आप नेचर, एडवेंचर और समुद्री एक्टिविटीज का शौक रखते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है. पांच रात और छह दिन का यह ट्रिप गाइड आपको बताएगा कि कैसे आप आसानी से अंडमान जा सकते हैं, कहां रुक सकते हैं, कौन-सी एक्टिविटीज मिस नहीं करनी चाहिए और खाने-पीने का मजा कैसे उठाया जा सकता है. साथ ही हम आपको बताएंगे कि कौन सा टाइम बेस्ट है घूमने के लिए और किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए. यह गाइड आपको पूरा ट्रिप प्लान करने में मदद करेगा ताकि आप आराम से और बिना किसी हड़बड़ी के अंडमान का आनंद ले सकें.
अंडमान जाने के लिए फ्लाइट सबसे आसान ऑप्शन है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से डायरेक्ट और ले ओवर वाली फ्लाइट्स मिल जाती हैं. ऑफ सीजन में टिकट 10,000–15,000 रुपये और पीक सीजन में 20,000–25,000 रुपये के बीच होती है, अगर आप पानी के रास्ते जाना चाहते हैं तो विशाखापट्टनम, चेन्नई और कोलकाता से शिप भी चलती हैं, लेकिन इसमें 50–60 घंटे लगते हैं.
2. बेस्ट टाइम और मौसम
अंडमान का बेस्ट टाइम नवंबर से फरवरी तक होता है. इस दौरान मौसम हल्का ठंडा रहता है और बीच पर घूमना और एक्टिविटीज करना आसान होता है. जुलाई से सितंबर के बीच मानसून के कारण ट्रैवल थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
3. सिम और कैश
अब अंडमान में नेटवर्क की कोई दिक्कत नहीं है. Jio, Airtel और BSNL अच्छे नेटवर्क देते हैं. हालांकि कुछ आइलैंड्स पर कनेक्टिविटी कमजोर हो सकती है. कैश भी साथ रखना चाहिए, क्योंकि छोटी जगहों पर कार्ड या UPI का ऑप्शन हमेशा उपलब्ध नहीं होता.
4. खाने-पीने के ऑप्शंस
अंडमान में वेज, नॉनवेज और जैन फूड मिल जाता है. सीफूड की बात करें तो यह यहां की खासियत है. खाने की कीमतें ज्यादा नहीं हैं और कई जगह फ्रूट चाट और लोकल स्नैक्स भी मिल जाते हैं.
5. स्टे और होटल्स
सोलो ट्रैवलर के लिए शेयरिंग रूम 600–700 रुपये से शुरू होते हैं. एवरेज होटल्स में रेंज 3,000–3,500 रुपये प्रति नाइट है. कुछ लग्जरी होटल्स में 8,000–10,000 रुपये में रूम मिल सकता है. चेक-इन और चेक-आउट टाइम्स थोड़ा जल्दी होते हैं, जैसे सुबह 12 बजे चेक-इन और 9 बजे चेक-आउट.
6. एक्टिविटीज
अंडमान की सबसे खास एक्टिविटीज में स्कूबा डाइविंग, स्नोकलिंग, सीवॉक और मिनी सबमरीन शामिल हैं. हैवलॉक आइलैंड पर सबसे अच्छी वाटर एक्टिविटीज होती हैं. एलीफेंट आइलैंड पर 25 से ज्यादा एक्टिविटीज मिलती हैं, जिनमें सीवॉक और मिनी सबमरीन भारत में सिर्फ यहीं होती हैं. एक्टिविटीज के दौरान आपको स्विमिंग नहीं आना जरूरी है.
7. फाइव नाइट, सिक्स डेज आइटनरी
डे 1: पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद सेलुलर जेल का विजिट और फ्लैग पॉइंट का सनसेट. शाम को लाइट एंड साउंड शो.
डे 2: फेरी से हैवलॉक आइलैंड. होटल में चेक-इन और आराम. राधा नगर बीच पर सनसेट एंजॉय.
डे 3: सुबह स्कूबा डाइविंग का स्लॉट. एलीफेंट आइलैंड की वाटर एक्टिविटीज. होटल में रेस्ट और मूनलाइट कैफे में डिनर.
डे 4: नील आइलैंड और लक्ष्मणपुर बीच. सनसेट और स्टार गेजिंग.
डे 5: भरतपुर बीच पर जेट्स और बीच एंजॉय. लक्ष्मणपुर बीच टू पर मरीन लाइफ और नेचुरल ब्रिज.
डे 6: फ्लाइट से वापसी. अगर समय हो तो रोज आइलैंड और बारांग का डे टूअर मिस न करें.
8. बजट का अंदाज
थ्री-फोर स्टार होटल, एवरेज खाने और कुछ वाटर एक्टिविटीज के साथ 40,000–50,000 रुपये प्रति व्यक्ति का बजट पर्याप्त है. फेरी और सीजन के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-5-night-6-days-complete-andaman-trip-guide-ws-ekl-9696728.html







