Last Updated:
Baretha Dam Adventure Tourism: धौलपुर जिले के ऐतिहासिक बरेठा बांध पर एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत की जा रही है. इससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा और दूर-दराज के पर्यटक आकर्षित होंगे. साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. बरेठा बांध अब सिर्फ ऐतिहासिक स्थल नहीं रहेगा, बल्कि रोमांच और एडवेंचर का केंद्र बन जाएगा. यह पहल क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी.
भरतपुर: भरतपुर जिले के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बांध बरेठा क्षेत्र में अब पर्यटकों को वाटर स्पोर्ट्स और नौकायन गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा जिला परिषद भरतपुर द्वारा ग्राम पंचायत बांध बरेठा स्थित बांध पर जल क्रीड़ा एवं नौकायन गतिविधियों के संचालन के लिए एक योग्य ऑपरेटर के चयन हेतु RFP जारी किया गया है.इस पहल का मुख्य उद्देश्य इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करना तथा स्थानीय लोगों के लिए सतत आजीविका के अवसर प्रदान करना है.
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह ने बताया कि चयनित ऑपरेटर को प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध दिया जाएगा संतोषजनक प्रदर्शन सुरक्षा ऑडिट और नियमानुसार संचालन के आधार पर इस अवधि को अतिरिक्त दो वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा यह परियोजना रॉयल्टी आधार पर संचालित होगी जिसके अंतर्गत ऑपरेटर को जिला परिषद के साथ राजस्व साझा करना होगा इच्छुक एजेंसियां राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल sppp.rajasthan.gov.in तथा eproc.rajasthan.gov.in से RFP दस्तावेज डाउनलोड कर सकती हैं.
प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा
प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 सायं 5 बजे निर्धारित की गई है. बोली-पूर्व बैठक 24 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे, कक्ष संख्या 37, जिला परिषद कार्यालय, कलेक्ट्रेट भरतपुर में आयोजित होगी जो बोलीदाता व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी बैठक में भाग ले सकेंगे तकनीकी बोलियां 6 मार्च 2026 को 11 बजे खोली जाएंगी प्रत्येक बोली के साथ 36 हजार रुपये की निविदा सुरक्षा राशि निर्धारित निविदा शुल्क एवं प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा.
परियोजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक मोटर बोट संचालन अनिवार्य रहेगा. इसके साथ ही रेस्क्यू बोट, वैकल्पिक जेट-स्की गतिविधियां प्रशिक्षित लाइफगार्ड, सुरक्षा उपकरण, डिजिटल टिकटिंग प्रणाली, सीसीटीवी आधारित विजिटर काउंटिंग, फ्लोटिंग जेट्टी, प्रतीक्षालय, सूचना संकेतक एवं स्वच्छता सुविधाएं विकसित की जाएंगी चयनित ऑपरेटर को सभी आवश्यक अनुमतियां बीमा उपकरण फिटनेस प्रमाणपत्र तथा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान एवं अन्य सरकारी नियमों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा.
इस पहल से क्षेत्र में जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए बांध बरेठा को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-new-tourist-point-bharatpur-baretha-dam-adventure-tourism-water-sports-employment-local18-10212284.html

















