Last Updated:
Kahalgaon Amazing Tourist Destination: अगर आप भी बिहार से है और घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बाहर का ही सोच रहे होंगे. लेकिन क्या कभी बिहार को नजदीक से देखा है. जहां आपको विदेश जैसा नजारा नजर आता है. इसको बिहार का इकलौता आइलैंड भी कहा जाता है. ये और कहीं नहीं बल्कि बिहार के भागलपुर के कहलगांव में मौजूद है.

विशेष रूप से कहलगांव क्षेत्र की बात करें तो यह पर्यटन स्थल के लिए काफी खास है. यहां गंगा के बीचों-बीच आइलैंड है, जो पूरे बिहार में कहीं और नहीं है. जब आप कहलगांव के गंगा किनारे जाएंगे. तो वहां का दृश्य आपको अचरज में डाल देगा. यहां तीन पहाड़ियां हैं, जो गंगा के बीच में स्थित हैं. इन पहाड़ियों की अपनी-अपनी अलग कहानियां हैं. अब सरकार इन्हें रॉक कट टेंपल के रूप में सुरक्षित घोषित करने जा रही है.

जब आप भागलपुर आएंगे. कहलगांव के गंगा किनारे पहुंचेंगे, तो वहां का दृश्य देखकर आपका मन इन पहाड़ियों को नजदीक से देखने का करेगा. कहलगांव राजघाट से आगे गंगा नदी में ये तीनों पहाड़ियां स्थित हैं, जो बिहार के लोगों के लिए अद्भुत आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं.

पहली पहाड़ी शांति बाबा पहाड़ है, दूसरी बंगाली बाबा पहाड़ और तीसरी पंजाबी बाबा पहाड़ है. इन पहाड़ियों के नाम बाद में पड़े, पहले ये बुद्धा आश्रम, तापस आश्रम और नानकशाही आश्रम के रूप में जाने जाते थे. इन तीनों पहाड़ियों का स्वरूप इतना अलौकिक है कि सैलानी यहां खिंचे चले आते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

गंगा के जिस हिस्से से लोग यहां पहुंचते हैं. वह विक्रमशिला गंगेटिक डॉलफिन सेंच्युरी भी है, जहां डॉलफिन खेलती नजर आती हैं. इसका भी लोग खूब आनंद उठाते हैं. गंगा का जलस्तर बढ़ने पर तीन पहाड़ियां अलग-अलग दिखती हैं. जब जलस्तर घट जाता है तो यह स्थान रमणीक हो जाता है.

यह पूरी तरह आइलैंड बन जाता है और ड्रोन व्यू से यह और भी अद्भुत दिखता है. यहां लाखों लोग हर साल गुफा और मंदिर के दर्शन तथा प्रकृति की गोद में शांति की तलाश में पहुंचते हैं. इस स्थान की अलौकिकता तब और बढ़ जाती है. जब इन पहाड़ियों से टकराकर गंगा की कलकल धारा बहती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-bihar-only-island-experience-a-foreign-like-view-in-kahalgaon-bhagalpur-local18-10002309.html

















