Monday, February 16, 2026
26 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Budget travel in December। 10 हजार में घूमने की जगह


Cheap Travel In December: दिसंबर का महीना आते ही ठंड का मजा, छुट्टियों की प्लानिंग और घूमने का उत्साह बढ़ जाता है. सालभर काम, घर और जिम्मेदारियों के बीच इंसान खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाता. लगातार भागदौड़ चलती रहती है, दिमाग थक जाता है और शरीर भी आराम की मांग करने लगता है. ऐसे में कहीं घूम आना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि इस दौड़ती जिंदगी में खुद को तरोताजा करने का तरीका बन जाता है, लेकिन घूमने की बात आते ही सबसे बड़ा सवाल उठता है-बजट का. हर कोई बार-बार ट्रिप प्लान नहीं कर पाता, क्योंकि खर्च काफी बढ़ जाता है. होटल, खाना, ट्रैवल और लोकल घूमने में पैसे हाथों से निकल जाते हैं. इसी वजह से कई लोग पहले पैसे जोड़ते हैं, फिर किसी जगह का चयन करते हैं. कई बार बजट की वजह से लोग अपना घूमने का प्लान टाल देते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर ट्रिप पर आपको 20-30 हजार खर्च करने पड़े, अगर थोड़ी समझदारी से प्लान बनाया जाए, तो सिर्फ 10 हजार रुपये में भी शानदार ट्रिप हो सकती है, वह भी दिसंबर जैसे पॉपुलर ट्रैवल सीजन में. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी 3 जगहें, जहां आप दिसंबर में आसानी से 10 हजार रुपये के अंदर घूम सकती हैं. यहां होटल सस्ते मिल जाते हैं, खाना भी महंगा नहीं पड़ता और लोकल ट्रांसपोर्ट भी पॉकेट फ्रेंडली है. सबसे खास बात यह है कि इन जगहों पर आप सुकून, सुंदर नजारे और ठंड का मजा एक साथ ले पाएंगी, अगर आप कपल हैं, फ्रेंड्स के साथ ट्रिप प्लान कर रही हैं या सोलो घूमना चाहती हैं, तो ये ट्रैवल लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है.

1. कसोल (हिमाचल प्रदेश)
कसोल हिमाचल का छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो दिसंबर में बर्फीले नजारों, शांत माहौल और कड़क ठंड के लिए मशहूर है. यहां आपको बड़े शहरों की भीड़-भाड़ नहीं मिलेगी. शांत कैफे, नदी के किनारे बैठना और पहाड़ों के बीच सुबह की ठंडी हवा का एहसास आपका पूरा ट्रिप यादगार बना देगा.

Budget travel in December
सस्ते होटल और सफर टिप्स

कैसे पहुंचे:
दिल्ली से भुंतर तक वोल्वो बस लें, जिसकी कीमत 700 से 1200 रुपये तक होती है. भुंतर से कसोल के लिए लोकल बस या शेयर टैक्सी मिल जाती है, जो काफी सस्ती पड़ती है.

यह भी पढ़ें –

क्यों खास है:
-बर्फीली घाटियां
-सुकून भरा माहौल
-कपल्स, फ्रेंड्स और फैमिली सभी के लिए बेस्ट
-भीड़ कम होती है

बजट बचाने के टिप्स:
-नाइट बस लें ताकि होटल का एक दिन का किराया बच जाए
-होटल की जगह गेस्ट हाउस या होमस्टे चुनें, 500 से 800 रुपये में मिल जाते हैं
-खाना लोकल ढाबों या स्टॉल पर करें, कैफे काफी महंगे पड़ सकते हैं
-पावर बैंक, वॉटर बॉटल, स्नैक्स साथ रखें

अगर सही प्लान किया जाए, तो कसोल की 2-3 दिन की ट्रिप 10 हजार रुपये में आसानी से हो जाएगी.

2. नैनीताल (उत्तराखंड)
नैनीताल एक पॉपुलर हिल स्टेशन है और कपल्स के लिए खास पसंदीदा डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां की झीलें, ठंडा मौसम, पहाड़ और साफ वातावरण दिल जीत लेते हैं. दिसंबर में यहां का मौसम और भी खूबसूरत हो जाता है, लेकिन अगर खर्च पर कंट्रोल न रखा जाए, तो बजट बिगड़ सकता है.

Budget travel in December
सस्ते होटल और सफर टिप्स

कैसे पहुंचे:
दिल्ली से हल्द्वानी या काठगोदाम तक बस लें, फिर वहां से नैनीताल के लिए लोकल टैक्सी या बस मिल जाती है.

खासियत:
-झीलें और बोटिंग
-ठंडी हवा
-शांत वातावरण
-खूबसूरत व्यू पॉइंट

बजट बचाने के टिप्स:
-बस से यात्रा करें, ट्रेन और टैक्सी महंगी पड़ती हैं
-नाइट बस लें ताकि होटल का एक दिन बच जाए
-बोटिंग और बाकी एक्टिविटी में ज्यादा खर्च न करें
-व्यू और मौसम का आनंद लें, यही असली मजा है

अगर आप थोड़ा ध्यान रखें, तो 2 लोगों का नैनीताल ट्रिप भी 10 हजार रुपये में मैनेज हो सकता है.

3. ऋषिकेश (उत्तराखंड)
अगर आप एडवेंचर, प्रकृति और सुकून एक साथ चाहती हैं, तो ऋषिकेश बेस्ट है. यहां का माहौल बेहद पॉजिटिव लगता है. गंगा घाट, शाम की आरती और नदी किनारे बैठकर समय बिताना ट्रिप का सबसे खास हिस्सा होता है.

Budget travel in December
सस्ते होटल और सफर टिप्स

कैसे पहुंचे:
दिल्ली से सीधे ऋषिकेश के लिए बस ले सकती हैं. किराया 400 से 900 रुपये तक होता है.

क्यों जाएं:
-सस्ते होटल
-घाट और आरती
-गंगा किनारे आराम
-शांति और पॉजिटिव माहौल

यहां होटल 800 से 900 रुपये में मिल जाते हैं. खाने-पीने का खर्च भी कम होता है. इसलिए 2 लोग अगर बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह परफेक्ट है. ध्यान रखें कि दिसंबर में यहां भीड़ ज्यादा होती है, तो पहले से बुकिंग करना अच्छा रहेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-top-3-budget-places-to-visit-in-december-india-ws-ekl-9894351.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img