Last Updated:
Dangerous Waterfalls of Mirzapur: मिर्जापुर अपनी विंध्याचल की पहाड़ियों, घने जंगलों और प्राकृतिक जलप्रपातों के लिए देशभर में जाना जाता है. यहां के वाटरफॉल दूर-दूर से सैलानियों को आकर्षित करते हैं. लेकिन इनकी खूबसूरती के पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. उफनता पानी, फिसलन भरे पत्थर, गहरी खाइयां और कमजोर नेटवर्क जैसी समस्याएं इन जगहों को और भी जोखिम भरा बना देती है. बीते वर्षों में मिर्जापुर के कई वाटरफॉल पर हादसों में लोगों की जान जा चुकी है. जिसके बाद प्रशासन को कुछ स्थानों पर पाबंदी भी लगानी पड़ी. ऐसे में अगर आप मिर्जापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन खतरनाक वाटरफॉल के बारे में पहले से जानना और पूरी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

मिर्जापुर : अगर आप मिर्जापुर आ रहे हैं और वाटरफॉल घूमना चाहते हैं तो मिर्जापुर के ये पांच वाटरफॉल खतरनाक माने जाते हैं. इनमें से कुछ जगहों पर जाने पर रोक लगी हुई है, क्योकि कई लोगों की जान भी जा चुकी है. अगर मिर्जापुर आ रहे हैं तो यहाँ पर जाए तो सावधानी रखें और हल्की से भी चूक करने से बचे, वरना जान भी जा सकती है. पहाड़ों से घिरे हुए वाटरफॉल जितने ही दिव्य और अलौकिक है, उतने ही खतरनाक है.

मिर्जापुर के सबसे खतरनाक वाटरफॉल में लखनिया का दरी से 3 किलोमीटर अंदर चुना की दरी है. चुना की दरी में चार सालों में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. यहां पर सैलानियों के जाने पर रोक लगी हुई है. लखनिया दरी के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों को पूरे तरह से प्रतिबंधित किया गया है. एहतियात के तौर पर प्रशासन के कर्मी यहां पर मौजूद रहते हैं. लखनिया दरी क्षेत्र को रहस्यमयी माना जाता है. यहां पर नेटवर्क की भी समस्या होती है.

कुशियरा वाटरफॉल देखने में जितना ही खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक है. एक हल्की सी चूक जान पर आफत बन सकती है. पिछले साल भी दो सैलानियों की मौत वाटरफॉल में हो चुकी है. एक सैलानी का शव एक दिन के बाद मिला था. अगर आप भी यहां पर जा रहे हैं तो वाटरफॉल का दीदार करें. प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचे और सुरक्षा का पूरा ध्यान दें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

शहर से नजदीक स्थित टांडाफाल सबसे खूबसूरत वाटरफॉल है. यह कि खूबसूरती देखने के लायक है. यह देखने में जितना ही मनमोहक है, उससे कहीं ज्यादा मधुर पहाड़ों से गिरते पानी का आवाज है. पहाड़ों से पानी टकराते हुए जब नीचे आता है तो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है. इस फॉल डेंजरस फॉल माना जाता है, लेकिन यहां पर सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम है. उसके बाद भी पिछले साल एक की मौत हुई थी.

सिरसी फॉल बारिश के दिनों में सबसे खूबसूरत फॉल है. बांध का पानी छोड़े जाने के बाद यहां का नजारा स्वर्ग से कम नहीं होता है. आम दिनों में यह फॉल ज्यादा प्रभावित नहीं करता है, लेकिन बारिश के दिनों में यह सबसे खतरनाक हो जाता है. पानी सबकुछ अपने आगोश में लेने को बेताब रहती है. यहाँ पर हल्की लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है.

मिर्जापुर के ये चार ऐसे फॉल है, जो न सिर्फ खतरनाक है. बल्कि, जानलेवा भी है. कोई भी गलती होने पर बचने की गुंजाइश महज 5 प्रतिशत ही होती है. इसलिए यहां पर घूमने के लिए आए तो दूर से ही दीदार करें. रिस्क बिल्कुल भी नहीं लें, वरना जान भी जा सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-the-dangerous-waterfalls-of-mirzapur-a-deadly-danger-lurks-behind-the-beauty-local18-10148430.html







