Home Travel Dehradun News : ये सर्दियों वाले मेहमान, बिना नागा अमेरिका-इंग्लैंड से आते...

Dehradun News : ये सर्दियों वाले मेहमान, बिना नागा अमेरिका-इंग्लैंड से आते यहां, देहरादून की ये जगह इनका अड्डा, जानें

0
3


Last Updated:

Best Destination Dehradun : उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी और बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है. इस मौसम में चार चांद लगा रहे हैं अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, आयरलैंड, नार्वे और कनाडा जैसे देशों से आने वाले विदेशी मेहमान. इन खूबसूरत पक्षियों को आप सनराइज या सनसेट के समय नदी में जलक्रीड़ा करते देख सकते हैं. देहरादून में इनका अड्डा आसान कंजर्वेशन है. अक्टूबर के महीने में ग्रेट कारमोरेंट, सुर्खाब, रेड क्रेस्टेड, गेडवाल और पलाश फिश ईगल जैसे पक्षी यहां शीतकालीन प्रवास करने आते हैं और गर्मियों की दस्तक के साथ अपने घर लौट जाते हैं.

देहरादून. अगर आप बर्फबारी और बारिश के बाद खुशनुमा मौसम की खबर सुनकर पहाड़ों का रुख कर चुके हैं तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की एक ऐसी जगह भी जा सकते हैं, जहां भीड़भाड़ ज्यादा नहीं होती है. यहां आप प्रकृति के करीब खुद को पाते हैं, खासकर उन विदेशी मेहमानों को, जो सात समंदर पार करके यहां आते हैं. यहां आप अपने परिवार के साथ बोटिंग का तो लुत्फ उठा ही सकते हैं. खूबसूरत पक्षियों को सनराइज या सनसेट के समय नदी में जलक्रीड़ा करते देख सकते हैं. ये परिंदे अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, आयरलैंड, नार्वे और कनाडा जैसे देशों से शीतकाल में भारत आते हैं. देहरादून में इनका अड्डा आसान कंजर्वेशन है. यहां आने वालों में ग्रेट कारमोरेंट, सुर्खाब, रेड क्रेस्टेड, गेडवाल और दुर्लभ पक्षी पलाश फिश ईगल के झुंड शामिल हैं, जिन्हें आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं.

हो उठता है गुलजार 

आसन वेटलैंड के गाइड विक्रम ने बताया कि सर्दियों के दिनों में ये जगह विदेशी पक्षियों से गुलजार रहती है. झील के किनारों पर या झील में जलक्रीड़ा करते पक्षियों के समूह यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. विक्रम बताते हैं कि अक्टूबर के महीने में हर साल मध्य एशिया, साइबेरिया, कजाकिस्तान, नेपाल, भूटान और चीन जैसे ठंडे देशों से ग्रेट कारमोरेंट, सुर्खाब, रेड क्रेस्टेड, गेडवाल और पलाश फिश ईगल जैसे पक्षी यहां शीतकालीन प्रवास करते हैं. प्रकृति प्रेमियों से भी झील गुलजार रहती है. आसन रिजर्व कंजर्वेशन जीएमवीएन से संचालित किया जाता है. यहां आप जीएमवीएन गेस्ट हाउस में कुछ दिन रह सकते हैं.

कहां है आसन वेटलैंड

देहरादून-पांवटा मार्ग पर आसन बैराज की खूबसूरत झील पर अगर आप विदेशी पक्षियों का संसार देखना चाहते हैं तो विकासनगर से 8 किमी हिमाचल प्रदेश पांवटा मार्ग पर जाएं. जहां आपको आसन वेटलैंड मिल जाएगा. चकराता में बर्फबारी और बारिश के बाद ये मौसम पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पक्षियों को खूब भा रहा है. देहरादून के मौसम में बदलाव के चलते आसन बैराज में विदेशी पक्षियों की संख्या काफी बढ़ गई है. चकराता वन प्रभाग के अधिकारियों की मानें तो सर्दी के बढ़ने से पक्षियों के लिए मौसम अनुकूल हो गया है. इससे उनके आने का सिलसिला और भी तेज हो गया है. विदेशी मेहमान गर्मियों में लौट जाएंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttarakhand

ये सर्दियों वाले मेहमान, बिना नागा अमेरिका से आते यहां, देहरादून इनका अड्डा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/dehradun-best-destination-asan-barrage-foreign-birds-surkhab-local18-10110478.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here